फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Telangana | reactor blast took place at Sigachi Pharma Company Pasamailaram Phase 1 Medak Updates

Telangana: सिगाची फार्मा कंपनी में विस्फोट, 15 की मौत, 34 लोग घायल; पीएम मोदी ने किया आर्थिक मदद का एलान

Mon, 30 Jun 2025 11:30 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 30 Jun 2025 11:30 AM IST
सार

तेलंगाना के संगारेड्डी जिले के पशम्यलारम फेज 1 इलाके में सोमवार को एक केमिकल फैक्टरी में हुए विस्फोट में 15 लोगों की मौत हो गई और 35 से अधिक कर्मचारी घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही 11 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।

विज्ञापन
Telangana | reactor blast took place at Sigachi Pharma Company Pasamailaram Phase 1 Medak Updates
तेलंगाना में धमाका - फोटो : ANI

विस्तार

तेलंगाना के संगारेड्डी में सोमवार को एक फार्मा प्लांट में हुए संदिग्ध विस्फोट में 15 लोगों की मौत हो गई। हादसे में करीब 34 लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि पशम्यलारम औद्योगिक एस्टेट में सिगाची फार्मा कंपनी में जहां विस्फोट हुआ, वहां कई श्रमिकों के फंसे होने की आशंका है। उन्हें बचाने के प्रयास जारी हैं। 

विज्ञापन


घायल लोगों को अस्पताल ले जाया गया
अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने पीटीआई को बताया,हादसे में 12 लोगों की मौत हुई है, जबकि 34 लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है और उनका इलाज जारी है। उनकी हालत के बारे में तत्काल पता नहीं चल पाया है, क्योंकि बचाव अभियान अभी भी जारी है। आग बुझाने के लिए दमकल गाड़ियों को लगाया गया। 
विज्ञापन


सुबह 8:15 से 9:35 बजे के बीच विस्फोट
मल्टी जोन II के महानिरीक्षक वी सत्यनारायण ने बताया कि पशम्यलारम में रासायनिक उत्पादन फैक्ट्री सिगाची फार्मा में विस्फोट हुआ। यह घटना सुबह 8:15 से 9:35 बजे के बीच हुई। घटना में कुल 12 लोगों की मौत हो चुकी है।  34 अन्य घायल हैं। छह शव बरामद किए गए हैं। चंदा नगर में इलाज के दौरान दो लोगों की मौत हो गई। हम 20 मिनट में ही घटनास्थल पर पहुंच गए थे। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और अन्य बचाव दल 10 दमकल गाड़ियों के साथ घटनास्थल पर हैं। आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं। बचाव अभियान युद्धस्तर पर चलाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Telangana | reactor blast took place at Sigachi Pharma Company Pasamailaram Phase 1 Medak Updates
तेलंगाना में धमाका - फोटो : ANI

पीएम मोदी ने किया आर्थिक मदद का एलान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना में लोगों की मौत पर जताया। उन्होंने कहा, 'घटना से दुखी हूं। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति संवेदना। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजनों को दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।'

मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने घटना पर दुख जताया
यह पूछे जाने पर कि क्या यह विस्फोट था या फिर कोई अन्य दुर्घटना? एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि ऐसा लग रहा है कि यह विस्फोट था। आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक, मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने घटना पर दुख जताया है और अधिकारियों को फंसे हुए श्रमिकों को बचाने और उन्हें सबसे अच्छा इलाज मुहैया कराने के लिए सभी कदम उठाने का निर्देश दिया। 

सिगाची इंडस्ट्रीज लिमिटेड के बारे में जानिए
कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक, सिगाची इंडस्ट्रीज लिमिटेड एक फार्मास्युटिकल कंपनी है, जो सक्रिय फार्मास्युटिकल सामग्री (एपीआई), इंटरमीडिएट्स, एक्सिपिएंट्स, विटामिन-मिनरल मिक्सचर्स, संचालन और प्रबंधन (ओएंडएम) सेवाओं के लिए काम करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed