फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Telangana Protem Speaker controversy after appointment of AIMIM Akbaruddin Owaisi BJP protests news in hindi

Telangana: अकबरुद्दीन ओवैसी ने प्रोटेम स्पीकर के तौर पर विधायकों को दिलाई शपथ, भाजपा ने किया बहिष्कार

Sat, 09 Dec 2023 12:52 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sat, 09 Dec 2023 12:52 PM IST
सार

भाजपा नेता जी. किशन रेड्डी ने कहा कि कांग्रेस ने अकबरुद्दीन ओवैसी को इस पद के लिए नामित किया क्योंकि उसकी एआईएमआईएम के साथ साठ-गांठ है। हम मांग करते हैं कि ओवैसी के प्रोटेम स्पीकर रहते विधानसभा स्पीकर को न चुना जाए। 

विज्ञापन
Telangana Protem Speaker controversy after appointment of AIMIM Akbaruddin Owaisi BJP protests news in hindi
AIMIM के अकबरुद्दीन ओवैसी और रेवंत रेड्डी। - फोटो : ANI

विस्तार

तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन की ओर से नियुक्ति के बाद एआईएमआईएम विधायक अकबरुद्दीन ओवैसी ने शनिवार को विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर के तौर पर शपथ ली। इसके बाद चंद्रयानगुट्टा से विधायक ओवैसी ने नवनियुक्त विधायकों को शपथ दिलाई। वहीं, भाजपा ने एलान के तहत अपने विधायकों को ओवैसी के सामने शपथ के लिए नहीं भेजा और समारोह का बहिष्कार किया। 
विज्ञापन


इससे पहले केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने कहा, "एआईएमआईएम विधायक अकबरुद्दीन ओवैसी को तेलंगाना विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर बनाया गया है। हम इसका विरोध करेंगे। वरिष्ठ विधायकों को छोड़कर अकबरुद्दीन ओवैसी को प्रोटेम स्पीकर बनाया गया है। ये नियमों और विधानसभा की परंपरा के खिलाफ है। हमारी पार्टी के विधायक नियमित स्पीकर आने के बाद ही शपथ लेंगे...हम लोग अभी राज्यपाल के पास जाकर इसके खिलाफ ज्ञापन भी देंगे।"
विज्ञापन


रेड्डी ने कहा कि हम एआईएमआईएम जैसी पार्टी के साथ कभी नहीं जुड़ेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अकबरुद्दीन ओवैसी को इस पद के लिए नामित किया क्योंकि उसकी एआईएमआईएम के साथ साठ-गांठ है। हम मांग करते हैं कि ओवैसी के प्रोटेम स्पीकर रहते विधानसभा स्पीकर को न चुना जाए। इसके बाद उन्होंने राज्य में भाजपा के बढ़ते जनाधार पर भी बात रखी। रेड्डी ने कहा कि हमने राज्य में आठ सीटें जीतीं और हमें 14 फीसदी वोट मिले। यह अभूतपूर्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है प्रोटेम स्पीकर की भूमिका?
नई विधानसभा का पहला सत्र शनिवार से शुरू हो रहा है। प्रोटेम स्पीकर अस्थायी भूमिका निभाता है और वह नवनिर्वाचित सदस्यों के शपथ लेने और स्पीकर चुने जाने तक विधानसभा सत्र का संचालन करता है।


टी. राजा सिंह ने सबसे पहले उठाए विरोध के स्वर
ओवैसी को प्रोटेम स्पीकर बनाए जाने पर भाजपा विधायक टी राजा सिंह ने सबसे पहले विरोध के स्वर उठाए। उन्होंने कहा कि नई सरकार, कांग्रेस के नए मुख्यमंत्री बनने के बाद रेवंत रेड्डी और कांग्रेस का असली चेहरा सामने आ गया है। रेवंत रेड्डी हर बार कहते थे कि भाजपा, बीआरएस और एआईएमआईएम एक है। आज पता चल गया कि कौन किसके साथ है। शनिवार को हम अकबरुद्दीन के सामने शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगे और समारोह का बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed