फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Boost to defence research in Bengal: DRDO project to be set up in East Medinipur; CM makes the announcement.

बंगाल में रक्षा अनुसंधान को बढ़ावा: पूर्व मेदिनीपुर में लगेगा डीआरडीओ का प्रोजेक्ट, सीएम ने किया एलान

Fri, 11 Sep 2026 06:41 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी डिजिटल ब्यूरो ,अमर उजाला
डिजिटल ब्यूरो ,अमर उजाला Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Fri, 11 Sep 2026 06:41 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर स्थित जूनपुट में डीआरडीओ का बड़ा प्रोजेक्ट स्थापित किया जाएगा। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की। राज्य सरकार डीआरडीओ को जमीन उपलब्ध करा रही है। 

विज्ञापन
Boost to defence research in Bengal: DRDO project to be set up in East Medinipur; CM makes the announcement.
शुभेंदु अधिकारी, पश्चिम बंगाल मुख्यमंत्री - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले के जूनपुट में रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) का बड़ा प्रोजेक्ट स्थापित किया जाएगा। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शुक्रवार को इसकी घोषणा करते हुए कहा कि जूनपुट में डीआरडीओ को जमीन उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि परियोजना के बारे में विस्तृत जानकारी बाद में साझा की जाएगी। राज्य में रक्षा अनुसंधान और इससे जुड़े औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिहाज से इसे महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने यह घोषणा कोलकाता के साल्टलेक सिटी सेंटर में एक परिधान समूह के कार्यक्रम के दौरान की। उन्होंने कहा कि पूर्व मेदिनीपुर के तटीय क्षेत्र जूनपुट में डीआरडीओ की ओर से एक बड़ा प्रोजेक्ट किया जा रहा है। हालांकि, उन्होंने परियोजना की अनुमानित लागत, जमीन का क्षेत्रफल और निर्माण की समयसीमा का खुलासा नहीं किया।
विज्ञापन


2024 में विरोध के कारण रुक गया था काम
जूनपुट में डीआरडीओ की गतिविधियां पहले भी विवादों में रही हैं। वर्ष 2024 में यहां डीआरडीओ के ‘फ्लाइट ट्रायल’ बुनियादी ढांचे के निर्माण का काम स्थानीय विरोध के कारण रोक दिया गया था। तृणमूल कांग्रेस से जुड़े श्रमिक संगठन और स्थानीय मछुआरे प्रस्तावित परियोजना के विरोध में सामने आए थे। इसके चलते यहां प्रस्तावित मिसाइल परीक्षण एवं प्रक्षेपण केंद्र से जुड़े
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्माण कार्य पर रोक लग गई थी।

अब उसी जूनपुट में डीआरडीओ की नई परियोजना की घोषणा ऐसे समय हुई है, जब राज्य सरकार बंगाल में बड़े औद्योगिक और बुनियादी ढांचा निवेश को आकर्षित करने पर जोर दे रही है। जूनपुट पूर्व मेदिनीपुर के तटीय क्षेत्र में स्थित है और रणनीतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जाता है।

1,900 करोड़ के निवेश का भी दावा
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में राज्य में प्रस्तावित अन्य निवेश परियोजनाओं की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एक प्रमुख परिधान समूह के फिलहाल राज्य में 110 आउटलेट हैं और अगले 18 महीनों में 140 और आउटलेट खोले जाएंगे। इससे करीब 1,900 करोड़ रुपये का निवेश और कुल 250 आउटलेट के जरिए लगभग 7,000 प्रत्यक्ष रोजगार पैदा होने का दावा किया गया। उन्होंने बताया कि उद्योगपति

गौतम अदाणी 24 सितंबर को राज्य आएंगे। मुख्यमंत्री के मुताबिक दुर्गापूजा से पहले 33 कंपनियों को जमीन उपलब्ध कराने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

इसके अलावा एक परिधान समूह पुरुलिया में करीब 1,000 एकड़ जमीन पर सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करना चाहता है। कंपनी 100 एकड़ जमीन सीधे खरीद चुकी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार रक्षा अनुसंधान समेत विभिन्न क्षेत्रों में निवेश बढ़ाने के लिए जरूरी जमीन और सहयोग उपलब्ध करा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed