फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Telangana plant explosion Sigachi used old machinery despite requests to change says FIR

Telangana Explosion: 'बार-बार बोलने के बाद भी फार्मा कंपनी ने नहीं बदली थी पुरानी मशीनरी', एफआईआर में खुलासा

Wed, 02 Jul 2025 02:59 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 02 Jul 2025 02:59 PM IST
सार

शिकायत यशवंत राजानाला ने दर्ज कराई है, जिसके पिता राजानाला वेंकट जगन मोहनवास सिगाची कंपनी में बीते 20 वर्षों से कर्मचारी थे। यशवंत ने बताया कि 'उसके पिता ने कई बार हमें बताया था कि मशीनरी पुरानी हो गई है, लेकिन कंपनी की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई।'

विज्ञापन
Telangana plant explosion Sigachi used old machinery despite requests to change says FIR
तेलंगाना में धमाका - फोटो : ANI

विस्तार

तेलंगाना में फार्मा कंपनी में हुए धमाके के मामले में पुलिस ने जो एफआईआर दर्ज की है, उसमें बताया गया है कि कर्मचारियों द्वारा बार-बार बोलने के बावजूद फार्मा कंपनी सिगाची इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने पुरानी हो चुकी मशीनरी को नहीं बदला। कंपनी की पसामयलाराम स्थित यूनिट में दो दिन पहले तेज विस्फोट हुआ था, जिसमें 40 लोगों की मौत हो चुकी है और 33 लोग घायल हैं। 
विज्ञापन


एफआईआर में कंपनी प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप
सांगारेड्डी पुलिस ने पीड़ितों और उनके परिजनों की शिकायत के आधार पर सोमवार को कंपनी प्रबंधन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। कंपनी प्रबंधन के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 105, 110,  और 117 के तहत मामला दर्ज किया गया है। एफआईआर के अनुसार, 'शिकायतकर्ता के पिता और अन्य कर्मचारियों ने सिगाची कंपनी प्रबंधन को कई बार मशीनरी बदलने के बारे में सूचना दी गई थी, क्योंकि मशीनरी बहुत पुरानी थीं और उनसे जान-माल की हानि की आशंका थी। हालांकि कंपनी प्रबंधन ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया और पुरानी मशीनरी का ही इस्तेमाल जारी रखा। इसका नतीजा ये हुआ कि प्लांट में विस्फोट हो गया, जिससे जान-माल की भारी हानि हुई।'
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- तेलंगाना फार्मा प्लांट धमाका: मलबा हटाने का काम लगभग पूरा, सिगाची यूनिट के पास अग्निशमन विभाग की एनओसी नहीं थी
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी के प्लांट में जरूरी एनओसी भी नहीं थी
शिकायत यशवंत राजानाला ने दर्ज कराई है, जिसके पिता राजानाला वेंकट जगन मोहनवास सिगाची कंपनी में बीते 20 वर्षों से कर्मचारी थे। यशवंत ने बताया कि 'उसके पिता ने कई बार हमें बताया था कि मशीनरी पुरानी हो गई है, लेकिन कंपनी की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई।' यशवंत ने बताया कि 'घटना वाले दिन उसके चाचा ने उसे फोन करके बताया था कि सिगाची कंपनी में आग लगी है और उसमें कई कर्मचारी मारे गए हैं और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इसके बाद वह गवर्नमेंट एरिया अस्पताल पहुंचा और वहां अपने पिता का शव देखा।' तेलंगाना अग्निशमन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया है कि कंपनी के पास सुरक्षा के लिए जरूरी एनओसी भी नहीं थीं और सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे। कंपनी के प्लांट में फायर अलार्म, हीट सेंसर आदि भी नहीं थे। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed