फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Telangana phone tapping case High Court grants bail to two accused news in hindi

Telangana High Court: फोन टैपिंग मामले में दो को जमानत; लंबे समय से जेल में होने और मुकदमे में देरी बनी आधार

Fri, 31 Jan 2025 11:54 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 31 Jan 2025 11:54 AM IST
सार

एसआईबी के एक निलंबित डीएसपी समेत चार पुलिस अधिकारियों को विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से खुफिया जानकारी मिटाने के आरोप में हैदराबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
Telangana phone tapping case High Court grants bail to two accused news in hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

तेलंगाना हाईकोर्ट ने फोन टैपिंग मामले में गिरफ्तार दो लोगों को जमानत दे दी है। अदालत ने बताया कि याचिकाकर्ता लंबे समय से जेल में है और मुकदमा शुरू होने में देरी की भी संभावना है। निलंबित पूर्व पुलिस उपायुक्त पी राधा किशन राव और भुजंगा राव को पिछले साल इस मामले के संबंध में गिरफ्तार किया गया था। गुरुवार को दोनों को जमानत पर छोड़ दिया गया। लोक अभियोजक न् हाईकोर्ट को एक सीलबंद लिफाफा सौंपा और बताया कि जांच के दौरान उन्हें न्यायाधीशों के बारे में कुछ जानकारी के साथ आरोपी का निजी कंप्यूटर मिला।
विज्ञापन


अदालत ने आरोपियों को जमानत की शर्तों के तहत एक लाख रुपये के बॉन्ड और अपना पासपोर्ट जमा करने का आदेश दिया। अदालत ने उन्हें जांच के सिलसिले में आठ सप्ताह की अवधि के लिए प्रत्येक सोमवार को सुबह 11 बजे संबंधित स्टेशन हाउस अधिकारी के समक्ष उपस्थित होने का भी निर्देश दिया है। 
विज्ञापन


एसआईबी के एक निलंबित डीएसपी समेत चार पुलिस अधिकारियों को विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से खुफिया जानकारी मिटाने के आरोप में हैदराबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया था। फोन टैपिंग मामला पिछले बीआरएस सासन के दौरान हुई थी। विशेष खुफिया ब्यूरो (एसआईबी) के पूर्व प्रमुख और एक अन्य आरोपी भी फरार है। उनके अमेरिका में होने की आशंका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


निलंबित डीएसपी और उनकी टीम ने सैकड़ों लोगों की प्रोफाइल विकसित की और कई अन्य लोगों के फोन कॉल इंटरसेप्ट किए। मामले में आरोपियों ने कुछ राजनीतिक नेताओं, एक हाईकोर्ट के न्यायाधीश और उनके परिवार के सदस्यों और अन्य के फोन निगरानी में रखे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed