फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Telangana: Parents Hire Contract Killers To Get Alcoholic and Unemployed Son Murdered in Khammam

Telangana: खम्मम जिले में एक माता-पिता ने शराबी और बेरोजगार बेटे की हत्या के लिए कॉन्ट्रैक्ट किलर को किया हायर

Thu, 03 Nov 2022 12:53 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद। Published by: देव कश्यप Updated Thu, 03 Nov 2022 12:53 AM IST
सार

26 वर्षीय साईं राम की हत्या के आरोप में सोमवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं, कथित हत्यारों में से एक फरार है।

विज्ञापन
Telangana: Parents Hire Contract Killers To Get Alcoholic and Unemployed Son Murdered in Khammam
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तेलंगाना के खम्मम जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक माता-पिता ने अपने इकलौते बेटे को मारने के लिए कथित तौर पर हत्यारों को सुपारी दी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी दंपती एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल और उनकी पत्नी है। वे अपने शराबी और बेरोजगार बेटे के नियमित उत्पीड़न से तंग आ गए थे, इसलिए उन्होंने कथित तौर पर एक कॉन्ट्रैक्ट किलर को किया हायर और आठ लाख रुपये में अपने बेटे की हत्या की सुपारी दे डाली।

विज्ञापन


रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी दंपती की पहचान क्षत्रिय राम सिंह और रानी बाई के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि उन्होंने कभी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज नहीं कराई। 26 वर्षीय साई राम की हत्या के आरोप में सोमवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं, कथित हत्यारों में से एक फरार है।

विज्ञापन


रिपोर्ट्स के मुताबिक, साई का शव 19 अक्तूबर को मिला था, जिसके एक दिन बाद उसे सूर्यापेट इलाके में फेंक दिया गया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की, जिससे उन्हें आरोपी दंपती तक पहुंचने में मदद मिली। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में अपराध में इस्तेमाल की गई पारिवारिक कार दिखाई दी। उनके परिवार के सदस्यों ने कहा कि साई शराब के लिए पैसे देने से इनकार करने पर अपने माता-पिता के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट करता था। उसे हैदराबाद के एक पुनर्वास केंद्र में भेजा गया था, लेकिन इससे कोई फायदा नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि आरोपी दंपती ने रानी बाई के भाई सत्यनारायण से अपने बेटे को मारने के लिए मदद मांगी थी और सत्यनारायण के साथ आर रवि, डी धर्मा, पी नागराजू, डी साई और बी रामबाबू इस हत्या में शामिल थे। पहले से तय की गई व्यवस्था के अनुसार दंपत्ति ने डेढ़ लाख रुपये एडवांस में दिए थे और कहा था कि बाकी के साढ़े छह लाख रुपये हत्या के तीन दिन बाद देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed