फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Telangana Municipal Election Results 2026 Congress BJP BRS 116 municipalities-7 municipal corporations Result

Telangana Municipal Election Results 2026: अब तक 448 नगर पालिका वार्ड के नतीजे घोषित, कांग्रेस को शानदार बढ़त

Fri, 13 Feb 2026 08:53 AM IST
लव गौर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: लव गौर Updated Fri, 13 Feb 2026 08:53 AM IST
सार

Telangana Municipal Election Results 2026: तेलंगाना में 116 नगर पालिकाओं और सात नगर निगमों के लिए 11 फरवरी को हुई वोटिंग के बाद अब मतगणना पर सबकी नजर है। 11 फरवरी को 73 फीसदी मतदान दर्ज किया गया था, जिसके बाद अब राज्यभर के 123 केंद्रों पर सुबह आठ बजे से मतगणना जारी है। ऐसे में जानिए नतीजों से जुड़े सभी अपडेट्स...

विज्ञापन
Telangana Municipal Election Results 2026 Congress BJP BRS 116 municipalities-7 municipal corporations Result
तेलंगाना नगर निकाय चुनाव के परिणाम आज होंगे जारी। - फोटो : ANI Photos

विस्तार

तेलंगाना की 116 नगर पालिकाओं और सात नगर निगमों के परिणाम आना शुरू हो हुए हैं। नतीजों को देखते हुए कांग्रेस के अंदर उत्साह का माहौल है। सत्तारूढ़ कांग्रेस ने 240 वार्डों में जीत हासिल की है, जबकि दूसरे नंबर पर बीआरएस और तीसरे पायदान पर भाजपा है।
विज्ञापन


अब तक 448 नगर पालिकाओं वार्ड के नतीजे आए
कुल 2,996 वार्डों के परिणाम घोषित होने जा रहे हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक बुधवार (11 फरवरी) को कुल 73.01 फीसदी मतदान दर्ज किया गया था। अब तक कुल 448 नगर पालिकाओं वार्ड के नतीजे घोषित हो चुके हैं। जिनमें कांग्रेस ने 240 वार्डों में जीत हासिल की है, जबकि, विपक्षी बीआरएस को 140 वार्ड मिले और भाजपा 37 वार्डों के साथ पिछड़ गई।
विज्ञापन


सभी नगरपालिकाएं (953/2,586): वार्डवार परिणाम
कांग्रेस- 240
बीआरएस-140
भाजपा-37
एआईएफबी-6
एआईएमआईएम-1
सीपीआई (एम)-1
निर्दलीय-14
निर्विरोध-12

चुनाव नतीजों के अपडेट्स प्वाइटंर
 
  • अश्वराओपेटा नगरपालिका: भद्राद्री कोठागुडेम जिले की अश्वराओपेटा नगरपालिका की 22 वार्डों के नतीजे घोषित हो चुके हैं। जिसमें कांग्रेस को 17, बीआरएस को 2 और भाजपा को महज एक सीट मिली है। वहीं अन्य के खाते में दो सीटें गई हैं। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • मंथानी नगरपालिका: पेद्दापल्ली जिले की मंथानी नगरपालिका के सभी 13 वार्ड के नतीजे घोषित हो गए हैं। कांग्रेस ने 11, बीआरएस ने 1 और अन्य के  खाते में एक सीट आई है। यहां भाजपा अपना खाता नहीं खोल पाई।
  • अब तक घोषित 30 नगर पालिकाओं में से कांग्रेस 24 में आगे है, जबकि बीआरएस 6 में और भाजपा एक भी सीट पर आगे है।
  • रंगा रेड्डी जिले के 59 वार्डों में जहां परिणाम घोषित किए जा चुके हैं, वहां कांग्रेस-24 सीटें, बीआरएस-23, भाजपा-सात और निर्दलीयों ने पांच सीटें हासिल की हैं।
  • देवरकद्रा नगर पालिका के कुल 12 वार्डों में से कांग्रेस ने छह, बीआरएस ने चार, जबकि भाजपा और एक निर्दलीय उम्मीदवार ने एक-एक वार्ड जीता।
 

कांग्रेस में जश्न का माहौल, बांटी मिठाईयां
तेलंगाना कांग्रेस के नेताओं ने हैदराबाद के नामपल्ली में पार्टी ऑफिस में मिठाई बांटी और पटाखे फोड़े। साथ ही ढोल बजाकर डांस किया। उन्होंने भरोसा जताया कि वे आज के चुनाव के नतीजों में ज्यादा सीटें जीतेंगे। कांग्रेस नेता वी. हनुमंथा राव ने कहा, 'जनता विकास के लिए वोट करेगी। हमने अपने वादे पूरे किए, इसलिए हमें बहुमत मिला। आने वाले दिनों में भी ऐसा ही होगा। BRS जो भी करे, उससे कुछ नहीं होगा। BRS-BJP जो चाहे कर सकते हैं। कांग्रेस सरकार चलती रहेगी और पार्टी आने वाले चुनाव भी जीतेगी।'




(नतीजों के साथ खबर लगातार अपडेट की जा रही है)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed