{"_id":"5d0f1f3c8ebc3e61b751a643","slug":"telangana-municipal-agency-killed-over-50-dogs-case-registered","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेलंगाना में नगरपालिका एजेंसी ने 50 कुत्तों को मारा, मामला दर्ज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तेलंगाना में नगरपालिका एजेंसी ने 50 कुत्तों को मारा, मामला दर्ज
Sun, 23 Jun 2019 12:12 PM IST
शिल्पा ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिल्पा ठाकुर
Updated Sun, 23 Jun 2019 12:12 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : File Photo
तेलंगाना के विकाराबाद में नगरपालिका एजेंसी ने 50 से अधिक कुत्तों को मार दिया है। ये बात पुलिस ने कही है। कुत्तों के कुछ शवों को शहर के बाहरी इलाके में एक लैंडफिल में दफन पाया गया। ये जगह राजधानी हैदराबाद से करीब 75 किमी की दूरी पर स्थित है।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
पुलिस का कहना है कि कुछ कुत्तों को एक ट्रेलर ट्रक के पीछे एक दूसरे के ऊपर मृत पाया गया। एक स्थानीय निवासी द्वारा दायर शिकायत पर पुलिस का कहना है कि उन्होंने नगर निगम आयुक्त और अन्य अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
कुत्तों को किस तरह मारा गया, इस बात का पता लगाने के लिए उनके शवों को जांच के लिए पशु चिकित्सा प्रयोगशाला भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि उन्होंने पशु क्रूरता निरोधक अधिनियम के तहत शिकायत दर्ज कर ली है।