फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Telangana : heavy-to-very heavy rains lashing the state in next 2 days

हाई अलर्ट पर तेलंगाना, अगले दो दिनों में हो सकती है भारी बारिश, सीएम ने कहा- सतर्क रहें

Sun, 11 Oct 2020 04:49 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 11 Oct 2020 04:49 PM IST
विज्ञापन
Telangana : heavy-to-very heavy rains lashing the state in next 2 days
बारिश सांकेतिक - फोटो : ani

तेलंगाना में अगले दो दिनों में भारी बारिश की संभावना है। इसको ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव राज्य में लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा है। रविवार को भी राज्य के कई स्थानों में भारी बारिश हुई। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य में सोमवार और मंगलवार को भारी से भारी बारिश की संभावना है। 

विज्ञापन


वहीं, तेलंगाना मुख्यमंत्री कार्यालय ने रविवार को बताया कि सीएम ने मुख्य सचिव सोमेश कुमार को पूरी आधिकारिक मशीनरी को हाई अलर्ट पर रखने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने राज्य में लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा है क्योंकि अधिक बारिश की वजह से बाढ़ आने की संभावना है।  
विज्ञापन

 


मॉनसून की वापसी में विलंब
दक्षिण पश्चिम मॉनसून के अगले हफ्ते तक देश के शेष हिस्सों से वापस लौटने की संभावना नहीं है, जिससे बारिश का मौसम और आगे बढ़ जाएगा। यह जानकारी रविवार को भारत मौमस विज्ञान विभाग ने दी। बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र अगले 24 घंटे में गहरे दबाव में तब्दील हो सकता है और नरसापुर तथा विशाखापत्तनम के बीच आंध्र प्रदेश के उत्तरी तट को 12 अक्टूबर की रात को पार कर सकता है।


आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के अलावा इसकी वजह से उत्तर कर्नाटक के भीतरी भाग, मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ और ओडिशा में 13 अक्तूबर को बारिश हो सकती है। आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा, 'वर्तमान दबाव के चलते दक्षिण पश्चिम मॉनसून के अगले हफ्ते तक वापसी के कम आसार हैं।'


अक्तूबर के पहले हफ्ते में भी कम दबाव का एक क्षेत्र बना था। देश में बारिश का मौसम एक जून से 30 सितम्बर तक होता है। इस वर्ष देश में लगातार दूसरे साल सामान्य से ज्यादा बारिश हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed