फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Telangana govt direct hospitals to ensure nutritious meal for Covid-19 Muslim patients biryani too in menu

तेलंगाना सरकार का फैसला, कोविड-19 के मुस्लिम मरीजों को खाने में दी जाएगी बिरयानी

Sat, 25 Apr 2020 10:32 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: Sneha Baluni Updated Sat, 25 Apr 2020 10:32 AM IST
विज्ञापन
Telangana govt direct hospitals to ensure nutritious meal for Covid-19 Muslim patients biryani too in menu
नमूनों की जांच करते स्वास्थ्यकर्मी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

तेलंगाना सरकार ने रमजान के दौरान इच्छुक कोविड-19 मुस्लिम मरीजों को पौष्टिक भोजन सुनिश्चित कराने के लिए अस्पतालों को निर्देश दिए हैं। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। अधिकारियों ने कहा कि सरकार ने इस मामले को लेकर हैदराबाद के गांधी अस्पताल को निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


गांधी अस्पताल कोविड-19 के मरीजों का नोडल केंद्र है। अस्पताल को मुस्लिम मरीजों को सूर्योदय से पहले और सूर्यास्त के बाद पौष्टिक और संतुलित भोजन देने के लिए कहा गया है। बता दें कि रमजान के दौरान मुस्लिम दिन में पानी तक नहीं पीते हैं। यह उनका पवित्र महीना होता है इसलिए मरीजों में भी रोजा रखने की इच्छा होगी।
विज्ञापन


एक अस्थायी मेन्यू के अनुसार रोजा रखने वाले मरीजों को रमजान के महीने के दौरान सुबह 3.30 बजे ब्रेड, चावल, दाल और सब्जी दी जाएगी। साथ ही वैकल्पिक दिनों में चिकन और मटन भी उपलब्ध कराया जाएगा। रोजा तोड़ने के लिए उन्हें उन्हें टमाटर की चटनी और चिकन फ्राई के साथ चावल या सब्जी बिरयानी परोसी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




हिन्दुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मरीजों को वैकल्पिक दिनों में चिकन बिरयानी, सादा चावल, सब्जी, दाल और अंडे दिए जाएंगे। एक स्वास्थ्य अधिकारी मे कहा, 'मेन्यू को यह सुनिश्चित करने के लिहाज से बनाया गया है कि उपवास करने वाले मुस्लिम रोगियों को अपनी रोग-प्रतिरोधक क्षमता में सुधार करने के लिए प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट मिलते रहें जो कोविड-19 से खिलाफ लड़ने के लिए आवश्यक ऊर्जा प्रदान करेंगे।'

अस्पताल कोविड-19 के अन्य मरीजों को भी स्वस्थ आहार उपलब्ध करा रहा है। जिसमें इडली, ब्रेड और जैम, चावल, सांभर और दही शामिल है। मांसाहारियों को दिन में एक बार अंडे और चिकन करी दी जाएगी। सभी मरीजों को ड्राई फ्रूट्स जैसे कि बादाम, काजू और खजूर दिए जाएंगे।


इसके अलावा उन्हें रोग-प्रतिरोधक क्षमता और त्वरित ऊर्जा बढ़ाने के लिए संतरा, नींबू और केले भी दिए जाएंगे। सभी मरीजों को बोतलबंद पानी मुहैया कराया जाएगा। चाय के साथ दिन में दो बार बिस्कुट दिया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री इटाला राजेंद्र ने कहा कि सभी मरीजों को साफ-सुथरे पैकेट में खाना दिया जाएगा। उन्होंने कहा, 'हम मरीजों को फ्री वाई-फाई दे रहे हैं और उन्हें अपने मोबाइल का इस्तेमाल करने की इजाजत है ताकि वह अपने परिवार के संपर्क में रह सकें।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed