फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Telangana government gave Martyr Colonel Santosh Babu family checks five crore, wife job and plot

शहीद कर्नल संतोष बाबू के परिजन को मिला पांच करोड़ का चेक, पत्नी को नौकरी और प्लॉट

Tue, 23 Jun 2020 07:12 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 23 Jun 2020 07:12 AM IST
विज्ञापन
Telangana government gave Martyr Colonel Santosh Babu family checks five crore, wife job and plot
शहीद कर्नल संतोष बाबू - फोटो : .

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने चीन के साथ हाल में ही गलवां घाटी में हुई हिंसक झड़प में 20 जवानों के साथ शहीद हुए कर्नल संतोष बाबू के परिवार को सोमवार को 5 करोड़ रुपये का चेक सौंपा। उन्होंने परिजनों के साथ खडे़ होने का आश्वासन देते हुए कर्नल संतोष की पत्नी संतोषी को सरकारी नौकरी देते हुए समूह-1 की अधिकारी के रूप में नियुक्ति पत्र भी सौंपा। हैदराबाद के बंजारा हिल्स में 711 वर्ग गज के आवास भूखंड को आवंटित करने वाले दस्तावेजों को भी संतोषी को सौंपा गया।

विज्ञापन


सीएम ने वादे के मुताबिक, संतोषी को 4 करोड़ रुपये और कर्नल संतोष के माता-पिता को एक करोड़ रुपये का चेक दिया। केसीआर ने देश की सुरक्षा के लिए अपने बहुमूल्य जीवन का बलिदान करने के लिए कर्नल संतोष की सराहना की। उन्होंने कहा, सूर्यपेट में जिला अदालत में कर्नल की कांसे की प्रतिमा लगाई जाएगी। वहीं, क्रॉसरोड का नाम अब कर्नल संतोष बाबू के नाम पर किया जाएगा। कर्नल संतोष खुद भी तेलंगाना के सूर्यपेट के रहने वाले थे।

विज्ञापन

बाकी 19 शहीदों के परिजनों को भी 10-10 लाख

तेलंगाना सरकार ने गलवां के बाकी 19 शहीदों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये देने का भी एलान किया है। राव ने शुक्रवार को हुई सर्वदलीय बैठक में कहा था कि भारत की ओर से इस बारे में जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं लिया जाना चाहिए और देश के हितों से समझौता नहीं किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed