फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Telangana going to witness Congress 'toofan', says Rahul Gandhi

Telanagna: राहुल गांधी का केसीआर पर हमला, बोले- तेलंगाना में आएगा कांग्रेस का तूफान, बुरी तरह हारेगी बीआरएस

Fri, 17 Nov 2023 03:27 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 17 Nov 2023 03:27 PM IST
सार

Telanagna: राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस का पहला लक्ष्य तेलंगाना में जनता की सरकार बनाना है और उसके बाद केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को बाहर किया जाएगा। केसीआर को पता चल गया है कि तेलंगाना में कांग्रेस का 'तूफान' आने वाला है।

विज्ञापन
Telangana going to witness Congress 'toofan', says Rahul Gandhi
कांग्रेस नेता राहुल गांधी (फाइल) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

तेलंगाना के विधानसभा चुनावों के लिए राजनीतिक दलों का प्रचार तेज हो गया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि राज्य के विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी के समर्थन का तूफान आने वाला है और सत्तारूढ़ बीआरएस बुरी तरह हारेगी। खम्मम जिले के पिनापाका में एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि बीआरएस का भ्रष्टाचार पूरे राज्य में देखा जा सकता है।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का पहला लक्ष्य तेलंगाना में जनता की सरकार बनाना है और उसके बाद केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को बाहर किया जाएगा। राहुल गांधी ने कहा कि केसीआर को पता चल गया है कि तेलंगाना में कांग्रेस का 'तूफान' आने वाला है... ऐसा तूफान आने वाला है कि केसीआर और उनकी पार्टी तेलंगाना में नजर नहीं आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा, 'मुख्यमंत्री (के. चंद्रशेखर राव) पूछते हैं कि कांग्रेस पार्टी ने क्या किया है? मुख्यमंत्री साहब, आपने जिस स्कूल और कॉलेज में पढ़ाई की.. उसे कांग्रेस ने ही बनाया। जिन सड़कों पर आप यात्रा करते हैं, कांग्रेस ने उन सड़कों को बनाया।' उन्होंने कहा, यह कांग्रेस ही थी जिसने तेलंगाना राज्य के वादे को पूरा किया और हैदराबाद को 'दुनिया की आईटी राजधानी' बनाया।
 

विज्ञापन

उन्होंने कहा, 'लड़ाई 'दोराला (सामंती) तेलंगाना और 'प्रजाला' (जनता) तेलंगाना के बीच है।' उन्होंने आरोप लगाया कि शराब और रेत सहित सभी विभाग जहां पैसा बनाया जाता है, वे 'मुख्यमंत्री के परिवार' के हाथों में हैं। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि अलग राज्य की मांग करते हुए लोगों के तेलंगाना का सपना देखा था लेकिन केसीआर केवल एक परिवार के सपने को पूरा कर रहे हैं।
 

राहुल गांधी ने कहा, उनके (केसीआर) भ्रष्टाचार के प्रतीक तेलंगाना के हर कोने में दिखाई देते हैं।' उन्होंने आरोप लगाया कि केसीआर ने कालेश्वरम परियोजना के निर्माण के नाम पर 'लोगों से एक लाख करोड़ रुपये लूटे' हैं। राहुल गांधी ने हाल ही में कालेश्वरम परियोजना के मेदिगड्डा बैराज का दौरा किया था, क्योंकि इस बात की खबर थी कि बैराज के खंभे डूब गए हैं।
 

राहुल गांधी ने आगे आरोप लगाया कि बीआरएस, भाजपा और असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व वाली एआईएमआईएम एक साथ काम कर रहे हैं, और याद दिलाया कि बीआरएस ने लोकसभा में नरेंद्र मोदी सरकार का समर्थन किया था। उन्होंने एआईएमआईएम पर आरोप लगाया कि वह भाजपा की मदद करने के लिए जहां भी कांग्रेस चुनाव लड़ती है, वहां अपने उम्मीदवार उतारती है।
 

उन्होंने कहा कि चुनावी लड़ाई कांग्रेस और बीआरएस के बीच है और एआईएमआईएम और भाजपा चुनाव में बीआरएस की मदद कर रहे हैं। तेलंगाना के लोगों के लिए कांग्रेस की छह गारंटी के वादे पर उन्होंने कहा कि ये आश्वासन केसीआर और नरेंद्र मोदी की तरह खोखले शब्द नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed