फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Telangana five-month pregnant woman was brutally murdered allegedly by her husband

तेलंगाना:  शख्स ने गर्भवती पत्नी की हत्या कर शव के टुकड़े किए, अंगों को नदी में फेंका

Sun, 24 Aug 2025 08:23 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: राहुल कुमार Updated Sun, 24 Aug 2025 08:23 PM IST
विज्ञापन
Telangana five-month pregnant woman was brutally murdered allegedly by her husband
अपराध - फोटो : अमर उजाला

तेलंगाना में एक बेहद ही दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है।  मेडचल-मलकाजगिरी जिले के मेडिपल्ली में शनिवार शाम एक युवक ने पांच माह की गर्भवती पत्नी की हत्या कर शव के टुकड़े कर दिए और उन्हें मूसी नदी में फेंक दिया। आरोपी  महेंद्र रेड्डी (27) कैब ड्राइवर है और उसकी शादी जनवरी 2024 में आर्य समाज मंदिर में हुई थी।

विज्ञापन


रिपोर्ट्स के मुताबिक, 21 वर्षीय मृतका ज्योति और आरोपी दोनों विकाराबाद जिले के रहने वाले थे।  दोनों मेडिपल्ली के बोडुप्पल स्थित एक किराए के मकान में रहते थे। मलकाजगिरी जोन की डीसीपी पी. वी. पद्मजा ने बताया कि पारिवारिक विवादों के कारण आए दिन झगड़े होते थे।  अप्रैल 2024 में, महिला ने विकाराबाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें उसने अपने पति पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया और मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन


इसके बाद गांव के बुजुर्गों ने सुलह-समझौता किया और समझौता हो गया। मृतका ने शहर के पंजागुट्टा स्थित एक कॉल सेंटर में तीन महीने तक काम किया। उसकी गतिविधियों पर संदेह के कारण आरोपी ने उसे नौकरी जारी रखने से रोक दिया। मार्च 2025 में वह गर्भवती हो गई। पुलिस ने बताया कि इसके बाद भी, उनके बीच अक्सर झगड़े होते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को आरोपी ने पत्नी का गला दबाकर हत्या की और शव को हेक्सा ब्लेड से काट डाला। सिर, हाथ और पैर नदी में फेंक दिए जबकि धड़ कमरे में छिपा दिया। डीसीपी ने बताया कि इसके बाद आरोपी ने शरीर के अंगों को अलग-अलग छोटे प्लास्टिक कवर में पैक किया और टुकड़ों को फेंकने के लिए तीन बार नदी में गया।


बाद में उसने बहन को फोन कर पत्नी के लापता होने की झूठी कहानी बताई। संदेह होने पर रिश्तेदारों ने पुलिस को सूचना दी। पूछताछ में आरोपी ने हत्या स्वीकार कर ली। एनडीआरएफ और ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) की टीमें शव के टुकड़ों की तलाश कर रही हैं। डीएनए जांच से पहचान पुख्ता की जाएगी। मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed