{"_id":"653f7bfc43a5ecff690874ac","slug":"telangana-elections-2023-brs-candidate-dubbak-kotha-prabhakar-reddy-stabbed-2023-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Telangana Elections: बीआरएस उम्मीदवार कोथा प्रभाकर रेड्डी पर जानलेवा हमला, दुब्बक रैली के दौरान बाल-बाल बचे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Telangana Elections: बीआरएस उम्मीदवार कोथा प्रभाकर रेड्डी पर जानलेवा हमला, दुब्बक रैली के दौरान बाल-बाल बचे
Mon, 30 Oct 2023 03:18 PM IST
ज्योति भास्कर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Mon, 30 Oct 2023 03:18 PM IST
सार
तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियां जमकर प्रचार कर रही हैं। चुनाव प्रचार में जुटे सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (BRS) के उम्मीदवार कोथा प्रभाकर रेड्डी पर जानलेवा हमला हुआ है। रैली के दौरान रेड्डी पर चाकू से हमला हुआ।
विज्ञापन
सांसद कोथा प्रभाकर रेड्डी पर जानलेवा हमला
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तेलंगाना की मेडक लोक सभा सीट से निर्वाचित बीआरएस सांसद कोथा प्रभाकर रेड्डी पर जानलेवा हमला हुआ है। आगामी तेलंगाना विधानसभा चुनावों में पार्टी ने रेड्डी को दुब्बक विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। सोमवार को दौलताबाद मंडल के सुरमपल्ली गांव में चुनाव प्रचार के दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने रेड्डी पर हमला किया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक अपराधी ने रेड्डी के पेट में चाकू मारा है।
आंध्र प्रदेश के गांव में रैली के दौरान हमला
आनन-फानन में प्रभाकर रेड्डी को गजवेल अस्पताल ले जाया गया। खबरों के अनुसार, उनकी नाजुक सेहत को देखते हुए उन्हें हैदराबाद के अस्पताल में शिफ्ट किए जाने की संभावना है। समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार आंध्र प्रदेश में हमले के बाद रेड्डी के समर्थकों ने आरोपी हमलावर को जमकर पीटा।
आरोपी की पहचान
रेड्डी पर हमला करने वाले हमलावर को भीड़ ने जमकर पीटा और पुलिस को सौंप दिया। आरोपी की पहचान चेप्पयाला विला के राजू के रूप में हुई। तेलंगाना की मीडिया में आई खबरों के अनुसार आरोपी पहले एक स्थानीय समाचार ऐप के लिए एक रिपोर्टर के रूप में काम करता था। अब एक यूट्यूब चैनल के लिए काम कर रहे थे।
'दुब्बक उम्मीदवार पर हमला, केसीआर पर हमला'
बीआरएस प्रमुख के.चंद्रशेखर राव ने चुनावी रैली में कहा कि मैं कहता हूं कि पार्टी के दुब्बक उम्मीदवार पर हमला, केसीआर पर हमला है। मुख्यमंत्री केसीआर ने बीआरएस उम्मीदवार प्रभाकर रेड्डी पर चाकू से हमले के बारे में कहा कि सभी को इस तरह के कृत्य की स्पष्ट रूप से निंदा करनी चाहिए। इससे पहले भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) अध्यक्ष और तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने कहा कि जब तक वह जीवित हैं, राज्य शांतिप्रिय और धर्मनिरपेक्ष बना रहेगा। बीआरएस ‘गंगा-जमुनी तहजीब’ के सिद्धांतों का पालन करना जारी रखेगी, जिसके लिए तेलंगाना को देश में दूसरों के लिए एक उदाहरण के रूप में पेश किया जाता है।
तेलंगाना में चुनाव का शेड्यूल
बता दें कि तेलंगाना में विधानसभा चुनाव 2023 के लिए मतदान 30 नवंबर को होने हैं। नतीजे तीन दिसंबर को आएंगे। इससे पहले सत्तारूढ़ बीआरएस के अलावा भाजपा और कांग्रेस भी चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक रहे हैं। चुनावी रैलियों के दौरान खूब जुबानी हमले भी हो रहे हैं। पिछले दिनों विपक्षी दलों पर हमले की कमान खुद मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने संभाली, जब उन्होंने अलग-अलग चुनावी जनसभाओं के दौरान भाजपा के स्टार प्रचारक सीएम योगी आदित्यनाथ और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

STORY | BRS leader Kotha Prabhakar Reddy was allegedly stabbed by an unidentified man during a poll campaign in Surampalli village in Andhra Pradesh. His supporters, who were present, caught hold of the purported accused and thrashed him.
विज्ञापन विज्ञापन
READ: https://t.co/BppYWyfuhm
VIDEO: pic.twitter.com/x7izKJwQ0J — Press Trust of India (@PTI_News) October 30, 2023