{"_id":"5c04014fbdec22418130b0b5","slug":"telangana-election-trs-released-party-manifesto-promises-to-increase-retirement-age-by-3-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेलंगाना विधानसभा चुनाव : टीआरएस का घोषणापत्र जारी, सेवानिवृत्ति की आयु तीन साल बढ़ाने का वादा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तेलंगाना विधानसभा चुनाव : टीआरएस का घोषणापत्र जारी, सेवानिवृत्ति की आयु तीन साल बढ़ाने का वादा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Updated Sun, 02 Dec 2018 09:29 PM IST
विज्ञापन
घोषणापत्र जारी करते टीआरएस मुखिया के चंद्रशेखर राव व अन्य पार्टी नेता
- फोटो : ANI
आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर तेलंगाना राष्ट्र समिति ने रविवार को घोषणापत्र जारी कर दिया। घोषणापत्र को टीआरएस मुखिया के चंद्रशेखर राव ने परेड मैदान में आयोजित एक कार्यक्रम में जारी किया। पार्टी ने वादा किया है कि सरकार बनने पर वह सरकारी कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की आयु 58 से बढ़ाकर 61 साल करेगी।
विज्ञापन
Hyderabad: Telangana Rashtra Samithi releases party manifesto for #TelanganaElections2018 . pic.twitter.com/KpsxT8kPtE
— ANI (@ANI) December 2, 2018विज्ञापन
घोषणापत्र प्रस्तुत करने हुए पार्टी ने यह भी कहा कि वह पेशनरों के लिए एक अलग प्रबंध समिति का गठन किया जाएगा। रिटायरमेंट की आयु तीन साल बढ़ाने के साथ पार्टी ने यह वादा भी किया कि बेरोजगार युवाओं को 3,106 रुपये का मासिक भत्ता भी दिया जाएगा।
विज्ञापन