फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Telangana election 2018: Rs 5 crore 80 lakh cash seized in telangana from a car in Jangaon Warangal

तेलंगाना चुनाव : मतदान से पहले 5.8 करोड़ रुपये जब्त, अब तक पकड़े गए 100 करोड़ नकद

Tue, 04 Dec 2018 04:00 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Updated Tue, 04 Dec 2018 04:00 PM IST
विज्ञापन
Telangana election 2018: Rs 5 crore 80 lakh cash seized in telangana from a car in Jangaon Warangal
तेलंगाना के वारंगल से जब्त 5 करोड़ 80 लाख रुपये - फोटो : ANI
तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2018 के लिए 7 दिसंबर को मतदान होने से तीन दिन पहले सोमवार रात तेलंगाना पुलिस ने पांच करोड़ 80 लाख 65 हजार रुपये जब्त किए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और यह जांच कर रही है कि यह किसका पैसा है। 
विज्ञापन

 

वारंगल के जनगांव में पुलिस ने चेकिंग के दौरान यह रकम जब्त की और कार में नकद के साथ यात्रा करने वाले तीन व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है। कार में मौजूद लोगों से जब दस्तावेज मांगे गए तो वह उपलब्ध नहीं करा पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में पड़ताल शुरू कर दी है। अहम सवाल यह है कि चुनाव से ठीक पहले इतनी बड़ी रकम क्यों ले जाई जा रही थी। 

पुलिस भी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कहीं यह रकम विधानसभा चुनाव में मतदान को प्रभावति करने के लिए तो नहीं ले जाई जा रही थी। 

यूएनआई ने आधिकारिक सूत्रों के हवाले से बताया है कि राज्य में जब से चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई है तब से लेकर अब तक पुलिस और आयकर विभाग 99 करोड़ 50 लाख रुपये की नकदी जब्त कर चुकी है। इसके अलावा 9 करोड़ रुपये मूल्य की शराब और अन्य चीजें भी जब्त की जा चुकी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed