Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   telangana-cyber-security-bureau-busts-movie-piracy-network-two-students-arrested

तेलंगाना: फिल्म पाइरेसी नेटवर्क का भंडाफोड़, दो छात्र गिरफ्तार; क्रिप्टोकरेंसी में मिलती थी कमीशन की रकम

Sun, 22 Nov 2026 12:32 AM IST
देवेश त्रिपाठी पीटीआई, हैदराबाद
पीटीआई, हैदराबाद Published by: देवेश त्रिपाठी Updated Sun, 22 Nov 2026 12:32 AM IST
सार

तेलंगाना साइबर सिक्योरिटी ब्यूरो ने फिल्मों की अवैध रिकॉर्डिंग और ऑनलाइन वितरण करने वाले नेटवर्क का खुलासा किया है। मामले में आंध्र प्रदेश के कुरनूल निवासी दो 19 वर्षीय छात्रों को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि वे सिनेमाघरों में नई फिल्में मोबाइल से रिकॉर्ड कर पाइरेसी वेबसाइट पर अपलोड करते थे।

विज्ञापन
telangana-cyber-security-bureau-busts-movie-piracy-network-two-students-arrested
नई फिल्मों की पाइरेसी के बदले मिलते थे 20 हजार रुपये - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

तेलंगाना साइबर सिक्योरिटी ब्यूरो ने फिल्मों की पाइरेसी करने वाले एक संगठित नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। यह नेटवर्क सिनेमाघरों में नई रिलीज हुई फिल्मों को अवैध रूप से रिकॉर्ड कर पाइरेसी वेबसाइटों और इंस्टेंट मैसेजिंग व सोशल मीडिया ऐप के जरिये लोगों तक पहुंचाता था। मामले में दो छात्रों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


ब्यूरो ने शनिवार को जारी बयान में बताया कि आंध्र प्रदेश के कुरनूल निवासी शैक रिजवान (19) और रामपोगु अजय (19) को 20 नवंबर को गिरफ्तार किया गया। एंटी-पाइरेसी यूनिट से मिली जानकारी के आधार पर यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


सिनेमाघर से मोबाइल में रिकॉर्ड करते थे फिल्में
जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी कॉपीराइट धारकों की अनुमति के बिना फिल्मों का वितरण करने वाले प्लेटफॉर्म चला रहे थे। आरोप है कि वे कुरनूल के एक सिनेमाघर में मोबाइल फोन से नई रिलीज हुई फिल्में रिकॉर्ड करते थे और फिर उनकी वीडियो रिकॉर्डिंग एक वेबसाइट पर अपलोड कर देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्यूरो के मुताबिक, आरोपियों को हर फिल्म रिकॉर्ड करने के बदले 20 हजार रुपये क्रिप्टोकरेंसी में दिए जाते थे। बाद में इस रकम को भारतीय मुद्रा में बदला जाता था। आरोपियों के पास से रिकॉर्डिंग में इस्तेमाल किए गए तीन मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं।

ऑनलाइन गेमिंग और सट्टेबाजी के विज्ञापनों से भी करते थे अवैध कमाई
जांच में यह भी पता चला कि नेटवर्क के सदस्य अपनी पहचान छिपाने के लिए फर्जी नामों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते थे। पाइरेसी वेबसाइटों पर ऑनलाइन गेमिंग और सट्टेबाजी से जुड़े एप के विज्ञापन और लिंक भी दिए जाते थे। इससे अवैध कमाई की जा रही थी।


आरोपियों को क्रिप्टोकरेंसी में कमीशन मिलता था। ब्यूरो अब इस नेटवर्क से जुड़े वित्तीय लेनदेन का पता लगाने और इसमें शामिल अन्य लोगों की पहचान करने में जुटा है। जांच के दौरान जिन फिल्मों की अवैध रिकॉर्डिंग सामने आई है, उनमें रामायण, महाशक्ति, आकाशम्लो ओका तारा और आदर्श कुटुंबम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed