{"_id":"5c4e870bbdec2208b000f197","slug":"telangana-corruption-farmer-started-begging-with-wife-for-collecting-money-for-giving-bribe","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्वत देने के लिए नहीं थे पैसे, पत्नी के साथ भीख मांगने लगा किसान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
रिश्वत देने के लिए नहीं थे पैसे, पत्नी के साथ भीख मांगने लगा किसान
Mon, 28 Jan 2019 10:07 AM IST
अनिल पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: अनिल पांडेय
Updated Mon, 28 Jan 2019 10:07 AM IST
विज्ञापन
तेलंगाना का कृषक दंपती जो भीख मांग रहा है
तेलंगाना में एक किसान पत्नी के साथ भीख मांगकर रुपए इकट्ठा करने में जुट गया ताकि अधिकारी को एक लाख रुपए बतौर रिश्वत दे सके। तेलंगाना के जयशंकर भूपलपल्ली जिले में रहने वाले किसान 75 वर्षीय बसावैया और उसकी पत्नी लक्ष्मी को अपनी जमीन के लिए पट्टादार पासबुक चाहिए था। इसके लिए दोनों तहसीलदार के. सत्यनारायण से अपनी जमीन की पट्टादार पासबुक मांगी।
विज्ञापन
तहसीलदार ने पट्टादार पासबुक जारी करने के लिए कथित तौर पर किसान से एक लाख रुपए की रिश्वत मांगी। इस मांग से परेशान किसान ने कई बार अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर काटे। लेकिन कोई बात नहीं बनी। इसके बाद किसान ने अपनी पत्नी लक्ष्मी के साथ रिश्वत के पैसे जुटाने के लिए भीख मांगना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
जिला कलेक्टर वसम वेंकटेश्वरलू को जब इस मामले के बारे में पता चला तो उन्होंने किसान दंपति को अपने दफ्तर बुलाया और सत्यापन के बाद उन्हें पट्टादार पासबुक दे दिया।
विज्ञापन