फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Telangana CM Revanth Reddy constitute a committee for Kanche Gachibowli land issue, News in Hindi

Gachibowli Land Issue: कांची गचीबौली जमीन विवाद पर तेलंगाना सरकार का फैसला, मंत्रियों की समिति सुलझाएगी मुद्दा

Thu, 03 Apr 2025 11:05 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: पवन पांडेय Updated Thu, 03 Apr 2025 11:05 PM IST
सार

तेलंगाना के गाचीबोवली जंगल में पेड़ों की कटाई के मामले में राज्य सरकार ने एक कमेटी गठित की है। सीएम रेवंत रेड्डी ने ट्वीट कर लिखा-  इस मुद्दे पर सभी संबंधित पक्षों से बातचीत करने के लिए मंत्रियों की एक समिति गठित की गई है। जिसमें डिप्टी सीएम भट्टी विक्रमार्का, मंत्री श्रीधर बाबू, मंत्री पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी शामिल हैं।

विज्ञापन
Telangana CM Revanth Reddy constitute a committee for Kanche Gachibowli land issue, News in Hindi
तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी और डिप्टी सीएम उपमुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क - फोटो : ANI

विस्तार

तेलंगाना सरकार ने कांची गचीबौली जमीन विवाद को हल करने के लिए एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है। मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने इस मुद्दे पर सभी संबंधित पक्षों से बातचीत करने के लिए मंत्रियों की एक समिति गठित करने की घोषणा की है। बता दें कि, इस मामले में केंद्र ने तेलंगाना सरकार से रिपोर्ट मांगी है। पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने गुरुवार को कहा कि केंद्र ने तेलंगाना की कांग्रेस सरकार को नोटिस भेजा है। सरकार से हैदराबाद विश्वविद्यालय परिसर के पास कांचा गाचीबोवली वन क्षेत्र में 400 एकड़ जमीन पर पेड़ों की कथित कटाई के संबंध में तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Waqf Bill: खरगे की गृह मंत्री से अपील- गलतियों को सुधारने में हर्ज नहीं, प्रतिष्ठा का विषय न बनाए सरकार
विज्ञापन


समिति में शामिल मंत्री
  • भट्टी विक्रमार्का, डिप्टी सीएम  
  • श्रीधर बाबू, मंत्री
  • पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी, मंत्री

सरकार ने तय किया है कि यह समिति निम्नलिखित पक्षों से चर्चा करेगी—  
  • हैदराबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी की कार्यकारी समिति
  • संयुक्त कार्रवाई समिति (जेएसी) और सिविल सोसाइटी समूह
  • छात्र प्रतिनिधि मंडल
  • अन्य सभी संबंधित पक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है विवाद?
कांची गचीबौली क्षेत्र में जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। इसमें यूनिवर्सिटी, स्थानीय लोग, सिविल सोसायटी और अन्य पक्ष जुड़े हुए हैं। छात्रों और सिविल सोसायटी ने इस मुद्दे को लेकर अपनी चिंताएं जाहिर की हैं।

यह भी पढ़ें - Gachibowli Forest: वनों में पेड़ कटाई की खबर पर केंद्र सख्त; तेलंगाना सरकार से सुप्रीम कोर्ट ने भी मांगा जवाब

तेलंगाना सरकार का उद्देश्य
सरकार चाहती है कि इस विवाद का सही समाधान निकाला जाए, जिससे सभी पक्षों के हितों की रक्षा हो सके। इसके लिए मंत्रियों की यह समिति चर्चा करेगी और आगे की कार्ययोजना तैयार करेगी।

मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी का बयान
सीएम रेवंत रेड्डी ने ट्वीट कर कहा, 'तेलंगाना सरकार ने कांची गचीबौली भूमि विवाद को हल करने के लिए मंत्रियों की एक समिति गठित की है, जो सभी संबंधित पक्षों से चर्चा कर इस मुद्दे का समाधान निकालेगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed