फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Environment Ministry on Gachibowli Forest Tree Felling Centre seeks reply from Telangana Govt

Gachibowli Forest: वनों में पेड़ कटाई की खबर पर केंद्र सख्त; तेलंगाना सरकार से सुप्रीम कोर्ट ने भी मांगा जवाब

Thu, 03 Apr 2025 04:16 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: ज्योति भास्कर Updated Thu, 03 Apr 2025 04:16 PM IST
सार

केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने तेलंगाना सरकार से जवाब मांगा है। सरकार ने पूछा है कि तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद एक एक इलाके में पेड़ों के गिरने की खबर पर राज्य सरकार का क्या रूख है। केंद्र सरकार ने पर्यावरण नियमों के कथित उल्लंघन मामले में राज्य सरकार से रिपोर्ट मांगी है। सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार की कार्रवाई पर रोक लगा दी है। 16 मई को शीर्ष अदालत में सुनवाई होगी।

विज्ञापन
Environment Ministry on Gachibowli Forest Tree Felling Centre seeks reply from Telangana Govt
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

तेलंगाना के गाचीबोवली जंगल में पेड़ों की कटाई पर केंद्र ने तेलंगाना सरकार से रिपोर्ट मांगी है। पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने बृहस्पतिवार को कहा कि केंद्र ने तेलंगाना की कांग्रेस सरकार को नोटिस भेजा है। सरकार से हैदराबाद विश्वविद्यालय परिसर के पास कांचा गाचीबोवली वन क्षेत्र में 400 एकड़ जमीन पर पेड़ों की कथित कटाई के संबंध में तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी गई है। संसद के बजट सत्र के दौरान राज्यसभा में एक सवाल के जवाब में ये जानकारी सामने आई।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने अगले आदेश तक रोक लगाई, 16 अप्रैल को सुनवाई
हैदराबाद विश्वविद्यालय के पास पेड़ों की कटाई का मामला सुप्रीम कोर्ट तक भी पहुचं गया है। शीर्ष अदालत ने अगले आदेश तक किसी भी गतिविधि पर रोक लगा दी है। बृहस्पतिवार को मामले की सुनवाई के दौरान देश की सर्वोच्च अदालत ने कहा, यह एक बहुत ही गंभीर मामला है। तेलंगाना हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार की रिपोर्ट में चिंताजनक तस्वीर दिखाई गई है। अदालत ने तेलंगाना के मुख्य सचिव से पूछा है कि पेड़ों को हटाने सहित अन्य गतिविधियों को शुरू करने की क्या मजबूरी थी? इस संबंंध में दो हफ्ते के भीतर जवाब दाखिल किया जाए। सुप्रीम कोर्ट ने अगली सुनवाई 16 अप्रैल को तय की है।
विज्ञापन


रात के अंधेरे में ऑपरेशन दुर्भाग्यपूर्ण, कार्रवाई करेगी सरकार
इससे पहले संसद में एक सवाल के जवाब में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा, 'हैदराबाद में एक बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई है। मैं यह समझने में विफल हूं कि राज्य सरकार को उन पेड़ों और हरित क्षेत्र से किस तरह की दुश्मनी है कि उन्हें रात के अंधेरे में ऑपरेशन करना पड़ रहा है। राज्य सरकार ने 400 से अधिक पेड़ काट डाले। मोर जैसी जंगली प्रजातियों को भगा दिया गया है। आप इसकी वीडियो और तस्वीरें भी देख सकते हैं।' उन्होंने कहा कि केंद्र ने तेलंगाना के मुख्य सचिव को नोटिस भेज कर तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी है। हम निश्चित रूप से इस मामले में कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- PM Modi Bangkok Photos: प्रधानमंत्री बोले- थाईलैंड दौरा यादगार; खुद तस्वीरें शेयर कर दिखाई यात्रा की झलकियां

तेलंगाना के विपक्षी दल के सांसद ने केंद्र से पूछा सवाल

गाचीबोवली के इस संवेदनशील पर्यावरणीय मुद्दे पर भारत राष्ट्र समिति (BRS) के सांसद रविचंद्र वड्डीराजू ने सवाल किया। उन्होंने पूछा कि तेलंगाना सरकार पेड़ों की कटाई करा रही है, ऐसे में हरित क्षेत्र को सुरक्षित रखने के लिए केंद्र सरकार क्या कदम उठा रही है?

ये भी पढ़ें- Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों पर बैन हटाने से किया इनकार, कहा- दिल्ली में खतरनाक स्तर पर वायु प्रदूषण

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed