{"_id":"62fb20be3ddaf02dd01c54e0","slug":"telangana-cm-rao-again-skips-at-home-function-hosted-by-governor","type":"story","status":"publish","title_hn":"Telangana: तेलंगाना के सीएम राव की फिर बेरुखी, अब राज्यपाल के आवास पर 'एट होम' कार्यक्रम में नहीं गए","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Telangana: तेलंगाना के सीएम राव की फिर बेरुखी, अब राज्यपाल के आवास पर 'एट होम' कार्यक्रम में नहीं गए
Tue, 16 Aug 2022 10:15 AM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Tue, 16 Aug 2022 10:15 AM IST
सार
केसीआर और सुंदरराजन के बीच रिश्ते सौहार्दपूर्ण नहीं रहे हैं। हाल ही में राज्यपाल ने शिकायत की थी कि उनकी यात्राओं के दौरान सरकारी प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया जा रहा है। केसीआर का पीएम नरेंद्र मोदी के प्रति भी बेरुखी भरा रुख रहा है।
विज्ञापन
K Chandrasekhar Rao and Tamilisai Soundararajan
- फोटो : ANI
विस्तार
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की केंद्र सरकार व राज्यपाल के प्रति बेरुखी एक बार फिर सामने आई है। स्वतंत्रता दिवस पर सोमवार को राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन के आवास पर पारंपरिक 'एट होम' समारोह में केसीआर शामिल नहीं हुए, जिसे दोनों के बीच दरार के रूप में देखा जा रहा है। पिछले साल भी केसीआर ने राज्यपाल सुंदरराजन द्वारा आयोजित कार्यक्रम से किनारा कर लिया था।
विज्ञापन
केसीआर और सुंदरराजन के बीच रिश्ते सौहार्दपूर्ण नहीं रहे हैं। हाल ही में राज्यपाल ने शिकायत की थी कि उनकी यात्राओं के दौरान सरकारी प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार केसीआर ने पहले कहा था कि वे राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे, लेकिन बाद में न तो वे पहुंचे और न ही उनके कैबिनेट मंत्री व टीआरएस के सांसद।
विज्ञापन
केसीआर का पीएम नरेंद्र मोदी के प्रति भी बेरुखी भरा रुख रहा है। पीएम की हैदराबाद यात्रा के दौरान वे उनका स्वागत करने एयरपोर्ट पहुंचने या मुलाकात करने से परहेज करते रहे हैं। ऐसा नहीं है कि हमेशा केसीआर ने परंपरागत एट होम कार्यक्रम में शिरकत नहीं की। इससे पहले 2020 में उन्होंने एट होम कार्यक्रम में भाग लिया था। जब सीएम और राजभवन के बीच संबंध सौहार्दपूर्ण थे। केसीआर ने जून में राजभवन में आयोजित उज्ज्वल भुइयां के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया था। हालांकि, इसके बाद सीएम और टीआरएस नेताओं ने उगाडी कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लिया था।
विज्ञापन
मोदी सरकार पर सत्ता के केंद्रीकरण का आरोप
केसीआर ने सोमवार को अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में मोदी सरकार पर आरोप लगाया कि वह सहकारी संघवाद की भावना के आदर्शों की बात करती है, लेकिन व्यवहार में वह शक्तियों के केंद्रीकरण में जुटी है।