{"_id":"63741ab42d8d477f821a92cd","slug":"telangana-cm-kcr-inaugurated-eight-medical-colleges-in-telangana-simultaneously-classes-also-started","type":"story","status":"publish","title_hn":"Telangana : तेलंगाना में केसीआर ने एकसाथ आठ मेडिकल कॉलेजों का किया उद्घाटन, कक्षाएं भी शुरू","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Telangana : तेलंगाना में केसीआर ने एकसाथ आठ मेडिकल कॉलेजों का किया उद्घाटन, कक्षाएं भी शुरू
Wed, 16 Nov 2022 04:33 AM IST
योगेश साहू
एजेंसी, हैदराबाद।
एजेंसी, हैदराबाद।
Published by: योगेश साहू
Updated Wed, 16 Nov 2022 04:33 AM IST
सार
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने इस मौके पर कहा कि महबूबाबाद जैसे आदिवासी और वानापर्थी जैसे सुदूर क्षेत्र में किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था कि एक दिन यहां सरकारी और मेडिकल कॉलेज खुलेंगे।
विज्ञापन
तेलंगाना के सीएम केसीआर
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हैदराबाद के प्रगति भवन में मंगलवार को तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने एक ही समय में शुरू किए गए आठ नए मेडिकल कॉलेजों का उद्घाटन किया। इन कॉलेजों में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए कक्षाएं भी शुरू कर दी गईं। इस घटना को केसीआर ने चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि करार दिया।
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने मेडिकल छात्रों और कर्मचारियों को बधाई दी और स्वास्थ्य मंत्री हरीश राव और वरिष्ठ अधिकारियों की सराहना की। इस मौके पर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री टी. हरीश राव, आरएंडबी मंत्री वेमुला प्रशांत रेड्डी, परिवहन मंत्री पुववाड़ा अजय कुमार, विधान सभा के पूर्व अध्यक्ष समेत अनेक राजनीतिक हस्तियां एवं सरकारी अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
ये मेडिकल कॉलेज संगारेड्डी, महबूबाबाद, मंचिरयाला, जगत्याला, वानापर्थी, कोठागुडेम, नागरकुरनूल और रामागुंडम में खोले गए हैं। केसीआर ने कहा, वो भी एक दिन था जब हमें पेयजल, सिंचाई के पानी, बिजली, मेडिकल और इंजीनियरिंग सीट की कमी की समस्या से जूझना पड़ा रहा था लेकिन आज हम आत्मसम्मान के साथ प्रदेश के विकास में नवीन कदम उठा रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, महबूबाबाद जैसे आदिवासी और वानापर्थी जैसे सुदूर क्षेत्र में किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था कि एक दिन यहां सरकारी और मेडिकल कॉलेज खुलेंगे। प्रदेश के 16 जिलों में 17 सरकारी मेडिकल कॉलेज खोले जा चुके हैं। हम बचे हुए 17 जिलों में भी एक-एक मेडिकल कॉलेज बनाएंगे। पहले राज्य के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में मात्र 850 एमबीबीएस सीटें थीं, आज यह संख्या बढ़कर 2,790 हो चुकी है।