फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Telangana CM KC Rao meets PM Narendra modi in Delhi

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के सी राव ने की पीएम मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

Wed, 26 Dec 2018 05:59 PM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: अजय सिंह Updated Wed, 26 Dec 2018 05:59 PM IST
विज्ञापन
Telangana CM KC Rao meets PM Narendra modi in Delhi
केसी राव ने की पीएम मोदी से मुलाकात
तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के प्रमुख व तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बुधवार को दिल्ली में मुलाकात की। तेलंगाना विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने और राज्य की कमान दोबारा संभालने के बाद राव की मोदी से यह पहली मुलाकात है।
विज्ञापन


राव ने मोदी से मुलाकात के दौरान 10 पिछड़े जिलों के लिए धन जारी करने, तेलंगाना के लिए अलग उच्च न्यायालय की स्थापना करने, नए जिले में केन्द्रीय विद्यालयों का निर्माण करने और करीमनगर जिले में एक आईआईआईटी बनाने जैसे अनेक मुद्दों पर चर्चा की। 
विज्ञापन



इससे पहले राव ने ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से रविवार को और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से सोमवार को मुलाकात की। 

राव सोमवार रात से दिल्ली में मौजूद हैं। उनका बसपा प्रमुख मायावती से भी मुलाकात का कार्यक्रम है। वहीं सपा नेता अखिलेश यादव ने कहा है कि वह राव से मुलाकात करने के लिए हैदराबाद जाएंगे। उनके इस एलान ने तीसरे मोर्चे के गठन की कवायद तेज कर दी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed