{"_id":"5c1f93e4bdec2256b37e6acb","slug":"telangana-cm-k-chandrashekar-rao-meets-odisha-cm-naveen-patnaik-in-bhubaneswar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम चंद्रशेखर ने पटनायक से की मुलाकात, कांग्रेस और भाजपा के लिए कही ये बात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सीएम चंद्रशेखर ने पटनायक से की मुलाकात, कांग्रेस और भाजपा के लिए कही ये बात
Sun, 23 Dec 2018 07:25 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
Published by: आसिम खान
Updated Sun, 23 Dec 2018 07:25 PM IST
विज्ञापन
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने भुवनेश्वर में ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से मुलाकात की। पटनायक के साथ बैठक के बाद चंद्रशेखर ने कहा कि देश को एक बदलाव की आवश्यकता है जिसके लिए बातचीत शुरू हुई है, हम अपनी बात रख रहे हैं लेकिन कुछ भी ठोस नहीं निकला है। हमने अभी बातचीत शुरू की है, हम फिर से मिलकर चर्चा करेंगे कि चीजों को कैसे आगे बढ़ाया जाए।
विज्ञापन
चंद्रशेखर राव ने कांग्रेस और भाजपा पर वार करते हुए कहा कि हमें देश भर के और लोगों से बात करने की जरूरत है। क्षेत्रीय दलों के एकीकरण की सख्त आवश्यकता है क्योंकि कांग्रेस और भाजपा के सामने एक मजबूत विकल्प की आवश्यकता है।
विज्ञापन
तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव से मुलाकात के बाद ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने कहा कि हमने समान विचारधारा वाले दलों की दोस्ती सहित कई चीजों पर चर्चा की। हमने यह नहीं सोचा है कि (संसद चुनाव) दूर है। वह अपनी जबरदस्त जीत के लिए भगवान जगन्नाथ को धन्यवाद देने के लिए ओडिशा आए हैं।
विज्ञापन
Telangana CM K Chandrashekar Rao after meeting with Odisha CM Naveen Patnaik: We need to talk to more people across the nation. There’s a dire need for the unification of regional parties as there’s a strong need for an alternative to Congress and BJP. pic.twitter.com/eQWw21lsWC
— ANI (@ANI) December 23, 2018