फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Telangana BRS MLC K Kavitha rally women reservation bill Rahul Gandhi

तेलंगाना: बीआरएस एमएलसी के कविता ने उड़ाया राहुल गांधी का मजाक, महिला आरक्षण बिल पर कही ये बड़ी बात

Mon, 25 Sep 2023 05:10 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, निजामाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, निजामाबाद Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 25 Sep 2023 05:10 PM IST
सार

रैली को संबोधित करते हुए के कविता ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का मजाक भी उड़ाया। उन्होंने कहा कि तेलंगाना में सत्ता में आने के सपने को छोड़कर उन्हें राज्य के विकास के बारे में सोचना चाहिए।

विज्ञापन
Telangana BRS MLC K Kavitha rally women reservation bill Rahul Gandhi
के. कविता - फोटो : ANI

विस्तार

निजामाबाद में एक रैली को संबोधित करते हुए बीआरएस एमएलसी के कविता ने महिला आरक्षण बिल के पास होने का श्रेय अपनी पार्टी को दिया। उन्होंने इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी का भी मजाक उड़ाया। महिला आरक्षण बिल पर बात करते हुए कहा कि उनकी पार्टी के प्रयास के कारण ही यह बिल दोनों सदनों में पास हो पाया है और इसी वजह से अब देश अन्य देशों के साथ सिर ऊंचा करके खड़ा होने में सक्षम है। 
विज्ञापन


राहुल गांधी का उड़ाया मजाक 
रैली को संबोधित करते हुए के कविता ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का मजाक भी उड़ाया। उन्होंने कहा कि तेलंगाना में सत्ता में आने के सपने को छोड़कर उन्हें राज्य के विकास के बारे में सोचना चाहिए। बीआरएस नेता ने राहुल गांधी को चुनाव खत्म होने के बाद चुनावी क्षेत्र में आने का न्योता दिया है, जिससे की उन्हें मालूम चल सकें कि वहां किसकी जीत हुई है। 
विज्ञापन


कांग्रेस नेता पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, 'राहुल गांधी जी आप कह रहते हैं कि आप तेलगंना में जरूर जीतेगें, लेकिन नहीं श्रीमान। आप यह परिणाम के बाद देख लेना। मैं आपको परिणाम के बाद यहां आने का न्योता दूंगी। बीआरएस पार्टी तेलंगाना के लोगों के समर्थन से यहां जीत हासिल करेगी। हम यहां जीतेंगे और हमें उम्मीद है कि तेलंगाना की प्रगति के मॉडल को पूरे देश में अपनाया जाएगा।' के कविता ने यह भी पूछा कि केसीआर की सरकार में लोगों ने पिछले 10 सालों में एक भी सांप्रदायिक दंगे हुए हैं या नहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'मैं दावे के साथ कह सकती हूं कि बीआरएस पार्टी ही महिला आरक्षण बिल पास हो पाया है और अब हमारा देश भी अन्य देशों के साथ सिर उठाकर खड़ा हो सकता है। उन्होंने आगे कहा कि चंद्रशेखर राव का केवल एक ही सपना है तेलंगाना की प्रगति हो और राज्य के दलित, एससी, और युवा भी प्रगति करें।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed