{"_id":"63eee1a7cd90548639063ee7","slug":"telangana-bjp-alleges-attack-by-aimim-corporator-during-party-meet-in-hyderabad-police-assure-action-updates-2023-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Telangana: हैदराबाद में भाजपा की बैठक के दौरान हंगामा, AIMIM पार्षद पर हमला करने का आरोप; मामला दर्ज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Telangana: हैदराबाद में भाजपा की बैठक के दौरान हंगामा, AIMIM पार्षद पर हमला करने का आरोप; मामला दर्ज
Fri, 17 Feb 2023 09:54 AM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Fri, 17 Feb 2023 09:54 AM IST
सार
भाजपा ने आरोप लगाया कि पुलिस ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ दुर्व्यवहार किया। पार्टी ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ दुर्व्यवहार करने वाले पुलिसकर्मियों और एआईएमआईएम पार्षद पर तत्काल कार्रवाई की मांग करते हुए थाने पर विरोध प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन
Telangana
- फोटो : ANI
विस्तार
तेलंगाना भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को आरोप लगाया कि एआईएमआईएम के एक पार्षद ने कुछ अन्य लोगों के साथ हैदराबाद में कालापत्थर पुलिस स्टेशन की सीमा में पार्टी की एक की बैठक पर धावा बोल दिया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने दावा किया कि मामले में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की और दर्शकों की तरह सिर्फ देखते रहे।
विज्ञापन
भाजपा ने आरोप लगाया कि पुलिस ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ दुर्व्यवहार किया। पार्टी ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ दुर्व्यवहार करने वाले पुलिसकर्मियों और एआईएमआईएम पार्षद पर तत्काल कार्रवाई की मांग करते हुए थाने पर विरोध प्रदर्शन भी किया। भाजपा नेता उमा महेंदर ने आरोप लगाया कि एआईएमआईएम रामनस्थपुरा डिवीजन के पार्षद मोहम्मद खादर ने कुछ अन्य लोगों के साथ बीजेपी की कॉर्नर मीटिंग पर हमला किया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि हमने तुरंत पुलिस को फोन किया और उन्हें घटना के बारे में सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तमाशबीन बनी रही और कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ भी दुर्व्यवहार किया। इसके विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। बाद में दक्षिण क्षेत्र के डीसीपी साई चैतन्य ने हमें भरोसा दिलाया कि उन सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
डीसीपी साउथ जोन साई चैतन्य ने बताया कि घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि जो भी घटना हुई है, हमने अब मामला दर्ज कर लिया है। मैं विश्वास दिलाता हूं कि पुलिस इस घटना पर कार्रवाई करेगी। साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ दुर्व्यवहार करने वाले सभी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। हमने जांच शुरू कर दी है।