{"_id":"6ab1ef09855651f6a70e9e85","slug":"telangana-adilabad-rims-hospital-fire-newborn-dies-28-children-evacuated-safely-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेलंगाना: आदिलाबाद के रिम्स अस्पताल में लगी भीषण आग, पांच दिन के नवजात की मौत; 28 बच्चों को सुरक्षित बचाया गया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तेलंगाना: आदिलाबाद के रिम्स अस्पताल में लगी भीषण आग, पांच दिन के नवजात की मौत; 28 बच्चों को सुरक्षित बचाया गया
Tue, 22 Sep 2026 08:29 AM IST
अमन तिवारी
एएनआई, हैदराबाद
एएनआई, हैदराबाद
Published by: अमन तिवारी
Updated Tue, 22 Sep 2026 08:29 AM IST
सार
तेलंगाना के आदिलाबाद के रिम्स अस्पताल में सोमवार देर रात भीषण आग लगने से पांच दिन के नवजात शिशु की मौत हो गई। हालांकि, समय रहते दमकलकर्मियों और अस्पताल कर्मचारियों ने वार्ड में भर्ती 28 अन्य बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है।
विज्ञापन
एआई जनरेटेड इमेज
- फोटो : एआई
विस्तार
तेलंगाना के आदिलाबाद स्थित राजीव गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) अस्पताल में सोमवार देर रात करीब 11:50 बजे भीषण आग लग गई। इस हादसे में वार्ड में भर्ती महज पांच दिन के एक नवजात शिशु की मौत हो गई। हालांकि, दमकलकर्मियों और अस्पताल कर्मचारियों की मुस्तैदी से वार्ड में भर्ती अन्य 28 बच्चों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
मामले की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने के सटीक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच शुरू कर दी गई है।
(खबर अपडेट की जा रही है)
विज्ञापन
मामले की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने के सटीक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
(खबर अपडेट की जा रही है)