फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   telanga to conduct counselling of rape convicts in jails, cruel-gruesome cases left government tense

तेलंगाना के जेलों में होगी बलात्कारियों की काउंसिलिंग,क्रूर और विभत्स मामलों से सरकार चिंतित 

Tue, 25 Sep 2018 02:44 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला
न्यूज डेस्क,अमर उजाला Updated Tue, 25 Sep 2018 02:44 PM IST
विज्ञापन
telanga to conduct counselling of rape convicts in jails, cruel-gruesome cases left government tense
जेल काउंसेलर

तेलंगाना का कारागार विभाग राज्य के विभिन्न जेलों में बंद बलात्कारियों को अन्य कैदियों से अलग कर उनमें सुधार लाने के लिए विशेष काउंसिलिंग की व्यवस्था करने पर विचार कर रहा है। विभाग पहले भी कैदियों के कल्याण के लिए कई कदम उठाता रहा है।

विज्ञापन

जेल और सुधार सेवाओं के महानिदेशक वी. के. सिंह ने रेखांकित किया कि पिछले दिनों में बलात्कार की क्रूर और विभत्स घटनाएं सामने आयी हैं। यह लोगों, खास तौर से बलात्कार करने वाले किशोरों की विकृत मानसिकता को दिखाता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उनके विचार में हमारा समाज और शिक्षा तंत्र इन लोगों में मूल मानवीय मूल्यों का विकास करने में असफल रहा है।

उन्होंने बताया कि तेलंगाना कारागार विभाग ने बलात्कार के आरोपियों और दोषियों पर खास ध्यान देने का फैसला लिया है क्योंकि यह विकृत मानसिकता के लोग हैं। उन्हें दूसरों से अलग रखने और उनपर खास ध्यान देने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

अधिकारी ने कहा कि यह कार्यक्रम एक सप्ताह के भीतर शुरू होगा। इसमें मनोवैज्ञानिकों सहित अन्य विशेषज्ञों की मदद ली जाएगी।

(इनपुट-भाषा)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed