फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   tejashwi yadav moves supreme court demand transfer of defamation case inform ahmedabad court

Tejashwi Yadav: मानहानि मामले में सुप्रीम कोर्ट पहुंचे तेजस्वी यादव, अहमदाबाद कोर्ट को दी सूचना

Sat, 04 Nov 2023 03:34 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 04 Nov 2023 03:34 PM IST
सार

हरेश मेहता के वकील ने दलील दी कि सुप्रीम कोर्ट ने अभी तक इस मामले में कोई निर्देश नहीं दिया है, ऐसे में ट्रायल कोर्ट तेजस्वी यादव की गैरमौजूदगी में भी सुनवाई जारी रख सकती है।   

विज्ञापन
tejashwi yadav moves supreme court demand transfer of defamation case inform ahmedabad court
उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने शनिवार को अहमदाबाद की ट्रायल कोर्ट को सूचित किया कि मानहानि मामले को स्थानांतरित कराने की मांग को लेकर उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। सुप्रीम कोर्ट 6 नवंबर को मामले पर सुनवाई कर सकता है। राजद नेता ने अपने वकील के माध्यम से ट्रायल कोर्ट से मामले में पेशी से छूट देने की मांग की। अहमदाबाद की ट्रायल कोर्ट ने 22 सितंबर को तेजस्वी यादव को मानहानि मामले में समन जारी किया था। 
विज्ञापन


ट्रायल कोर्ट ने टाली सुनवाई
बता दें कि तेजस्वी यादव ने अपने एक बयान में कहा था कि 'सिर्फ गुजराती ठग हो सकते हैं'। इसके विरोध में गुजरात के सामाजिक कार्यकर्ता हरेश मेहता ने तेजस्वी यादव के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराया था। अब तेजस्वी यादव द्वारा इस मामले में सुप्रीम कोर्ट का रुख करने पर ट्रायल कोर्ट ने मामले की सुनवाई 2 दिसंबर तक टाल दी है। हालांकि हरेश मेहता के वकील ने दलील दी कि सुप्रीम कोर्ट ने अभी तक इस मामले में कोई निर्देश नहीं दिया है, ऐसे में ट्रायल कोर्ट तेजस्वी यादव की गैरमौजूदगी में भी सुनवाई जारी रख सकती है।   
विज्ञापन


तेजस्वी यादव के खिलाफ हुई थी शिकायत
पेशी की छूट की मांग करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि वह कानून का पालन करने वाले नागरिक हैं और बिहार के डिप्टी सीएम हैं। दलीलें सुनने के बाद ट्रायल कोर्ट ने सुनवाई को 2 दिसंबर तक टाल दिया। तेजस्वी यादव ने बीते दिनों अपने एक बयान में कहा था कि मौजूदा स्थिति में सिर्फ गुजराती ही ठग हो सकते हैं और उनका अपराध माफ भी कर दिया जाएगा। अगर वह देश से फरार भी हो जाएं तो उसके लिए कौन जिम्मेदार होगा? इस बयान के खिलाफ हरेश मेहता ने मानहानि की शिकायत की। जिसमें कहा गया कि पूरे गुजरातियों को ठग कहकर उनका अपमान किया गया है। हरेश मेहता ने इस मामले में तेजस्वी यादव को सजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed