फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   tej pratap yadav vacated the official bunglow as nitish kumar released ghosts in it

तेज प्रताप ने छोड़ा सरकारी बंगला, नीतीश पर लगाया 'भूत' छोड़ने का आरोप

Thu, 22 Feb 2018 02:57 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Updated Thu, 22 Feb 2018 02:57 PM IST
विज्ञापन
tej pratap yadav vacated the official bunglow as nitish kumar released ghosts in it
tej pratap yadav

लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव का कहना है कि उन्होंने पिछले हफ्ते ही सरकारी आवास छोड़ दिया है क्योंकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनके बंगले में भूत छोड़ दिए हैं। तेज प्रताप ने पत्रकारों से कहा कि मैंने बंगला खाली करने का निर्णय इसलिए लिया क्योंकि नीतीश और उप-मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने मेरे घर में भूत छोड़ दिए हैं। तेज प्रताप का यह बंगला नंबर 3, देशरत्न मार्ग पर स्थित है। उन्हें यह बंगला राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बनने की वजह से आवंटित किया गया था। 

विज्ञापन


तेज प्रताप जोकि पूजा-पाठ और धार्मिक कर्मकांडों में विश्वास रखने वाले माने जाते हैं। सूत्रों के अनुसार उन्होंने पिछले साल जून में बंगले के अंदर दुश्मन मारण जाप किया था। उस समय केंद्रीय जांच एजेंसियां उनके परिवार के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामलों की जांच कर रही थी। तेज प्रताप ने बताया था कि वास्तु विशेषज्ञ की सलाह पर उन्होंने दक्षिण छोर के दरवाजे को बंद कर दिया था।
विज्ञापन


राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा- तेज ने बंगला खाली करने का निर्णय दूसरा नोटिस मिलने के बाद किया। एक सूत्र के अनुसार- दूसरे नोटिस में चेतावनी दी गई थी कि अगर उन्होंने बंगला खाली नहीं किया तो 15 गुना किराया देना पड़ेगा। हालांकि भवन निर्माण मंत्री महेश्वर हजारी का कहना है कि उनके विभाग ने तेज प्रताप द्वारा बंगला खाली करने की पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed