फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tej pratap yadav invites bjp rebel leader shatrughan sinha to rjd

तेजप्रताप यादव ने दिया शत्रुघ्न सिन्हा को न्योता, कहा- 'भाजपा छोड़, हमारे जनता दरबार में आ जाइए'

Tue, 22 Jan 2019 12:02 PM IST
Shani Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Shani Mishra Updated Tue, 22 Jan 2019 12:02 PM IST
विज्ञापन
Tej pratap yadav invites bjp rebel leader shatrughan sinha to rjd
tej pratap yadav - फोटो : ANI

भाजपा के बागी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा को इन दिनों सभी पार्टियां पलके बिछाकर बुला रही हैं। इसी कड़ी में अब बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव ने भी शत्रुघ्न सिन्हा को अपनी पार्टी में आमंत्रित किया है। उन्होंने कहा कि मैं चाहूंगा कि वह राष्ट्रीय जनता दल में आ जाएं। मेरी समय-समय पर उनसे बात होती रहती है, मैं उनके मुंबई वाले घर भी गया हूं। मैं उन्हें फिर आमंत्रित कर रहा हूं। जनता दरबार में आ जाइए हमारे।

विज्ञापन

विज्ञापन



बता दें कि 19 जनवरी को कोलकाता की ब्रिगेड परेड मैदान में पटना साहिब के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा की मौजूदगी के बाद से ही भाजपा के भीतर उनका विरोध शुरू हो गया है। रैली में बोलते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा था कि अगर सच कहना बगावत है तो समझो हम भी बागी हैं। मैं सच के साथ, सिद्धांतों के साथ कभी समझौता नहीं कर सकता। इससे पहले शत्रुघ्न सिन्हा ने रांची के रिम्स जाकर लालू यादव से भी मुलाकात की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि जिस दिन पार्टी आलाकमान चाहेगा वह पार्टी को अलविदा कह देंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed