{"_id":"5943afff4f1c1b18518b4abd","slug":"tehalka-former-editor-tarun-tejpal-appear-to-fast-track-court-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"यौन उत्पीड़न मामले में तहलका के पूर्व संपादक तरुण तेजपाल की पेशी, मीडिया कवरेज पर रोक","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
यौन उत्पीड़न मामले में तहलका के पूर्व संपादक तरुण तेजपाल की पेशी, मीडिया कवरेज पर रोक
amar.ujala.com अरविंद कुमार
Updated Fri, 16 Jun 2017 05:51 PM IST
विज्ञापन
तहलका
- फोटो : quartz
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहलका पत्रिका के पूर्व संपादक तरुण तेजपाल की आज फास्ट ट्रैक कोर्ट में पेशी हुई। संपादक यौन उत्पीड़न मामले में जमानत पर रिहा हैं।
विज्ञापन
इस मामले में कोर्ट पहुंचे तरुण तेजपाल के मामले की सुनवाई से पहले ही कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए पूरे मामले की कोर्ट प्रोसीडिंग के मीडिया में छपने पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने आईपीसी के आर्टिकल 327(3) के तहत मामले की मीडिया कवरेज पर रोक लगाई।
विज्ञापन
मीडिया सूत्रों के मुताबिक, चीफ जस्टिस एच एल दत्तू की पीठ ने जरुरी कागजात जमा कराने के लिए तीन सप्ताह का समय दिया था । खबर है कि तरुण पर 2013 में महिला कर्मचारी पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था।Goa's Mapusa Court restricts media from reporting proceedings of rape case against Tarun Tejpal under IPC 327(3).
— ANI (@ANI_news) June 16, 2017
विज्ञापन
20 नवम्बर 2013 को तहलका पत्रिका ने अपने स्टाफ को सूचित किया कि तेजपाल अगले छह महीने के लिए संपादक के तौर के तौर पर अपना पद छोड़ रहे हैं क्योंकि एक महिला सहयोगी ने उन पर उसका यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था।