फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   teenage pregnancy in india 20 thousand girls pregnant in nine months in Tamil Nadu

तमिलनाडु : नौ महीनों में 20 हजार लड़कियां हुईं गर्भवती

Tue, 18 Dec 2018 02:28 PM IST
पूजा मेहरोत्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: पूजा मेहरोत्रा Updated Tue, 18 Dec 2018 02:28 PM IST
विज्ञापन
teenage pregnancy in india 20 thousand girls pregnant in nine months in Tamil Nadu
गर्भधारण (प्रतीकात्मक तस्वीर)
तमिलनाडु में लड़कियों के गर्भवती होने की दर चौंकाने वाली है। राज्य में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक इस साल अप्रैल से लेकर 12 दिसंबर तक किशोरियों के गर्भवती होने के 20 हजार मामले सामने आए हैं। 
विज्ञापन


तमिलनाडु राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक दारेज अहमद ने बताया कि गर्भवती लड़कियों की औसत उम्र 16 से 18 साल थी और इनमें से ज्यादातर शादीशुदा थीं। उन्होंने कहा,
विज्ञापन

"इन आंकड़ों से पता चलता है कि हमारे राज्य में कितने बाल विवाह हो रहे हैं। वो कहते हैं कि इनमें से बहुत कम लड़कियां गर्भपात का विकल्प चुनती हैं।" 

विज्ञापन
विज्ञापन

अहमद बताते हैं, "इनमें से ज्यादातर गर्भ पालती हैं और चूंकि वे बहुत ज्यादा खतरे वाले समूह से संबंध रखती हैं इसलिए हम उनपर बहुत नजदीक से नजर रखते हैं।" 


विद्या रेड्डी तुलिर नाम की संस्था की सह-संस्थापिका हैं। यह संस्था बाल यौन दुराचार रोकथाम के क्षेत्र में काम करती है। रेड्डी कहती हैं कि यह स्थित सामाजिक समस्या से कहीं ज्यादा बड़ी स्वास्थ्य समस्या है। वे कहती हैं कि यौन और प्रजन्न संबंधी अधिकारों के बारे में बच्चों को शिक्षित करने की बहुत ज्यादा जरुरत है। 

वे कहती हैं, "लड़कों को छोड़ दें तो कितनी लड़कियों की प्रजनन रोकथाम तक पहुंच है? वो कहां जाएगी? वो किस नाम से क्या मांगेगी? जब तक आप जानकारियों और जन्म नियंत्रण तक इन लड़कियों की पहुंच नहीं होने देंगे, वे लड़कों पर आश्रित रहेंगी।" 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed