{"_id":"576f79504f1c1bca7379a7ef","slug":"teenage-boy-pushed-off-moving-train-by-tte-in-odisha","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"टिकट नहीं दिखाने पर टीटीई ने लड़के को चलती ट्रेन से फेंका","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
टिकट नहीं दिखाने पर टीटीई ने लड़के को चलती ट्रेन से फेंका
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 26 Jun 2016 05:23 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : DEMO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेन में लड़का दरवाजे के पास खड़ा था, तभी ट्रैवलिंग टिकट एक्जामिनर (टीटाई) ने उससे टिकट मांगा, लड़के के पास टिकट नहीं था, ये देख टीटीई को गुस्सा आया और उसने लड़के को वहीं से धक्का दे दिया। 15 वर्षीय लड़का चलती ट्रेन से नीचे गिर गया।
बेहद चौकाने वाला मामला ओडिशा के विशाखापट्टनम से है। टाइम्स ऑफ इडिया की खबर के मुताबिक लड़के को गंभीर चोटें आई हैं और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टिकट न होने की बात खुद लड़के ने कबूली है।
वारदात को चेन्नई हाबड़ा कोरामंडल एक्सप्रेस के एस10 डिब्बे में उस वक्त अंजाम दिया गया जब ट्रेन विशाखापट्टनम से गुजर रही थी। विशाखापट्टनम से ही पी कृष्णा नाम का किशोर कटक जाने के लिए ट्रेन में सवार हुआ था।

जख्मी लड़के ने पुलिस को बयान दिया ''मैं डिब्बे में डरवाजे के पास खड़ा था। जब मैंने टिकट नहीं दिखाया तो टीटीई गुस्सा हो गया। तब टीटीई मेरी ओर आया और मुझे धक्का देकर ट्रेन से नीचे गिरा दिया।''
जानकारी लगते ही जीआरपी और आरपीएफ ने मौका-ए-वारदात पर पहुंचकर लड़के को भुवनेश्वर के अस्पताल में पहुंचाया और मामले की छानबीन शुरू की। डॉक्टरों ने बताया कि लड़के के चेहरे पर गंभीर चोट आई।
वारदात के बाद से जीआरपी तीन टीटीई से पूछताछ कर चुकी है। अधिकारियों ने वारदात में जख्मी हुए लड़के की खबर विशाखापट्टनम में उसके घरवालों को कर दी है।
देखें वीडियो