फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Teen witness who filmed tragic Ahmedabad plane crash returns home to resume studies

Plane Crash: आघात से पूरी तरह उबर नहीं पाया विमान का वीडियो बनाने वाला किशोर, घर लौटा; फिर शुरू करेगा पढ़ाई

Sun, 15 Jun 2025 09:22 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद। Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 15 Jun 2025 09:22 PM IST
सार

Plane Crash: अहमदाबाद विमान हादसे के चश्मदीद 17 वर्षीय आर्यन अंसारी ने अनजाने में घटना का वीडियो बना लिया था, जिससे वह मानसिक रूप से अभी तक नहीं उबर पाए हैं। आर्यन अब पढ़ाई के लिए अपने गांव लौट गए हैं और उन्होंने अहमदाबाद अपराध शाखा में बयान दर्ज कराया है। 
 

विज्ञापन
Teen witness who filmed tragic Ahmedabad plane crash returns home to resume studies
आर्यन अंसारी - फोटो : वीडियो ग्रैब/एक्स/एएनआई

विस्तार

अहमदाबाद में एअर इंडिया के विमान हादसे की घटना से आर्यन अंसारी अब तक मानसिक रूप से नहीं उबर पाए हैं। उन्होंने अनजाने में इस हादसे का वीडियो बना लिया था। अंसारी रविवार को अरावली जिले में अपने गांव लौट गए हैं, ताकि वह अपनी 12वीं की पढ़ाई पर फोकस कर सकें। 

विज्ञापन


शामलाजी तालुका के निवासी आर्यन (17 वर्षीय) गुरुवार को अहमदाबाद पहुंचे थे। उसी दिन यह दर्दनाक हादसा हुआ। वह अहमदाबाद अपनी किताबें खरीदने आए थे। आर्यन ने बताया, मैंने पिछले महीने 11वीं की परीक्षा पास की है और 12वीं में दाखिला लिया है। मैं 12 जून को किताबें खरीदने के लिए अहमदाबाद आया था। करीब साढ़े बारह बजे मैं अपने पिता के किराए के घर पर पहुंचा। आर्यन ने बताया कि वह एक बहुत नीचे उड़ते हुए विमान को देखकर उत्साहित हुए और इसलिए छत पर चले गए। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसा: विमानन मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई, चारधाम के लिए आर्यन एविएशन की सेवाएं निलंबित
विज्ञापन
विज्ञापन

 
आर्यन मेघाणीनगर इलाके में अपने पिता के किराए के घर की छत पर था, जो सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास है। वहीं से उसने अहमदाबाद से लंदन जा रही उड़ान को टेकऑफ के कुछ ही समय बाद एक मेडिकल कॉलेज के परिसर में दुर्घटनाग्रस्त होते देखा। इस हादसे में विमान में सवार 242 लोगों में से 241 की मौत हो गई, साथ ही जमीन पर भी कई लोग इसकी चपेट में आकर मारे गए।

मीडिया से बातचीत में आर्यन ने बताया, मैं दोपहर करीब साढ़े 12 बजे अपने पिता के घर पर पहुंचा था और ऊपर से हवाई जहाज उड़ने की बात सुनकर छत पर चला गया। एक जहाज बहुत नीचे उड़ रहा था, तो मैंने उत्सुकता से रिकॉर्ड करना शुरू कर दिया, क्योंकि मैंने इतने करीब से जहाज नहीं देखा था। जब वह नीचे की ओर आने लगा तो मुझे लगा कि वह हवाई अड्डे के दूसरी ओर उतरेगा। लेकिन तभी वह मेरे सामने ही गिर गया और उसमे आग लग गई। ये सब मेरी आंखों के सामने हुआ और वो पल बेहद खौफनाक था। 


ये भी पढ़ें: Ahmedabad Plane Crash Live: गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी के डीएनए का मिलान हुआ; परिवार को जानकारी दी गई
 
आर्यन के पिता भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हैं और हाल ही में उन्होंने अहमदाबाद मेट्रो में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में नौकरी शुरू की है। वह मेघाणीनगर में एक दो मंजिला किराए के मकान में रहते हैं, जो हवाई अड्डे और हादसे की जगह के बीच स्थित है।

मकान मालकिन कैलाशबा ने आर्यन की बात की पुष्टि करते हुए कहा, वह पहली बार अहमदाबाद आया था और आने के कुछ ही घंटों के भीतर उसने इतनी खौफनाक घटना देख ली। जो वीडियो उसने रिकॉर्ड किया, वह पहले उसने अपने पिता को भेजा और फिर वह वायरल हो गया। कैलाशबा ने बताया कि आर्यन अब अपनी पढ़ाई दोबारा शुरू करने के लिए अपने गांव लौट रहा है। पुलिस ने बताया कि शनिवार को आर्यन ने अहमदाबाद अपराध शाखा में अपना बयान दर्ज कराया, जिसमें उसने इस हादसे का चश्मदीद होने की पुष्टि की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed