फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Teen boy detained for killing 4-month-old son of lover in Gujarat, passing it off as accident News In Hindi

नाबालिग कातिल प्रेमी की खौफनाक कहानी: मुस्कान को पाने के लिए मार दिया उसी का बेटा, घरवालों ने रख दी थी ये शर्त

Sat, 25 Jan 2025 11:06 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शुभम कुमार Updated Sat, 25 Jan 2025 11:06 PM IST
सार

15 वर्षीय किशोर ने विवाहित स्त्री के प्रेम में अंधा होकर उसके 4 साल के बच्चे की हत्या कर दी। किशोर ने अपने कबूलनामे में बताया कि उसने बच्चे की हत्या की, क्योंकि उसका परिवार उस महिला से शादी करने के लिए तैयार नहीं था।

विज्ञापन
Teen boy detained for killing 4-month-old son of lover in Gujarat, passing it off as accident News In Hindi
नाबालिग आशिक ने विवाहित स्त्री की 4 साल के बच्चे की हत्या की - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुजरात के वलसाड से इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक खबर सामने आ रही है। जहां एक 15 वर्षीय लड़के को उस महिला के बच्चे की हत्या करने के आरोप में हिरासत में लिया गया है, जिससे वह प्यार करता था। पुलिस ने मामले में बताया कि मुस्कान असगराली नामक विवाहित महिला की शिकायत पर पुलिस ने 4 महीने के बच्चे का शव निकाला, जिसके बाद किशोर को हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा
महिला ने पुलिस को बताया कि 15 वर्षीय आरोपी ने 13 जनवरी को बच्चे की हत्या की और इसे दुर्घटना का रूप देने के लिए झूठ बोला। उसने कहा कि जब वह बाजार जा रही थी, तब बच्चे का सिर बिस्तर से गिरने के कारण चोटिल हो गया था। जहां बच्चे को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया और उसे दफन कर दिया गया। 
विज्ञापन


हालांकि 15 जनवरी को महिला ने पुलिस में शिकायत की और शव की फिर से जांच करवाई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि बच्चे के सिर पर गंभीर चोटें आई थीं, जिससे यह साबित हुआ कि यह हत्या थी, न कि दुर्घटना।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेमी आरोपी ने स्वीकार किया आरोप
हत्या की पुष्टि होने के बाद और महिला के आरोप के बाद पुलिस ने आरोपी किशोर को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से गिरफ्तार कर वलसाड लाया। जहां पूछताछ के दौरान आरोपी किशोर ने कबूल किया कि उसने बच्चे की हत्या की, क्योंकि उसका परिवार उस महिला से शादी करने के लिए तैयार नहीं था, जो पहले से एक बच्ची की मां थी। बता दें कि आरोप स्वीकार करने के बाद अब किशोर के खिलाफ हत्या, सबूत मिटाने और अन्य अपराधों के तहत मामला दर्ज किया गया है और उसे किशोर न्यायालय में पेश किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed