{"_id":"620b649b979d93264a00fb67","slug":"tech-proficient-serial-killer-arrested-from-thiruvananthapuram","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीरियल किलर गिरफ्तार: तकनीक में माहिर आरोपी चार हत्या को दे चुका है अंजाम, इस तरह चढ़ा पुलिस के हत्थे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सीरियल किलर गिरफ्तार: तकनीक में माहिर आरोपी चार हत्या को दे चुका है अंजाम, इस तरह चढ़ा पुलिस के हत्थे
Tue, 15 Feb 2022 03:01 PM IST
निधि पाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवंतपुरम
Published by: निधि पाल
Updated Tue, 15 Feb 2022 03:01 PM IST
सार
पुलिस ने तकनीक प्रेमी सीरियल किलर को गिरफ्तार कर लिया है।आरोपी क्रिप्टोकरेंसी ट्रेडिंग सीरियल किलिंग के बारे में बखूबी जानता है।
विज्ञापन
सीरियल किलर गिरफ्तार
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कन्याकुमारी के थोवाला जिले के रहने वाले 49 वर्षीय शख्स पर अंबालामुक्कू में 6 फरवरी को एक महिला की हत्या का आरोप है। पुलिस का कहना है कि आरोपी तकनीकी प्रेमी है। वह क्रिप्टोकरेंसी ट्रेडिंग सीरियल किलिंग के बारे में अच्छे से जानता है। उसे लोगों की चाकू मारकर हत्या करने में अलग ही सुकून मिलता है।
विज्ञापन
इस मामले की जांच कर रही टीम ने बताया कि राजेन्द्रन का मामला उनके अब तक के अनुभव में सबसे कठिन रहा है। तमिलनाडु में 4 हत्या कर चुका ये आरोपी जानता था कि पुलिस कैसे काम करती है।
विज्ञापन
मामले से जुड़े सीनियर ऑफिसर ने बताया कि शुरुआत में तो आरोपी को पकड़ना बहुत ही मुश्किल था। कई तरीका अपनाने के बावजूद वह किलर को नहीं पकड़ सके। बाद में उन्होंने आरोपी को पकड़ने के लिए इमोश्नल कार्ड खेला, तब जाकर वह गिरफ्त में आया।
विज्ञापन
पुलिस ने किलर को मृतक महिला विनीता की आर्थिक स्थिति के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि वह महिला विधवा थी और हर महीने मात्र 8000 रुपये कमाती थी, जो कि उसके बच्चों को पालने के लिए पर्याप्त नहीं था।
मानसिक रोगी जैसा था किलर
राजेन्द्रन को पहली बार अपनी करतूत के लिए थोड़ा पछतावा हुआ था। अधिकारी ने कहा, 'विनीता के बारे में सुनकर उसने कहा, थप्पू सेनजितेन, सर (मैंने गलती की है)'। इसके बाद उसने अपना जुर्म कबूलना शुरु किया। जांच टीम में शामिल एसीपी प्रतापन नायर ने बताया कि राजेन्द्रन का व्यवहार मानसिक रोगियों जैसा था।