फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Teacher held for sexual harassment of high school student Munugode Bypoll unaccounted cash seized

Telangana News: छात्रा के यौन शोषण के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार, उपचुनाव से पहले मुनुगोडे से 2.7 करोड़ नकद जब्त

Tue, 25 Oct 2022 09:40 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 25 Oct 2022 09:40 PM IST
सार

नाबालिग लड़की माता-पिता ने शनिवार को इस घटना की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई। इसके बाद आरोपी शिक्षक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
Teacher held for sexual harassment of high school student Munugode Bypoll unaccounted cash seized
Arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

तेलंगाना के संगारेड्डी शहर के एक प्राइवेट स्कूल के शिक्षक को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि शिक्षक ने कक्षा नौ की एक छात्रा के साथ दुष्कर्म दुष्कर्म किया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


नाबालिग लड़की माता-पिता ने शनिवार को इस घटना की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई। इसके बाद आरोपी शिक्षक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को रविवार सुबह तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। 
विज्ञापन


इस बीच, स्टुडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) ने आज संगारेड्डी में जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) के कार्यालय में बाहर धरना दिया और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुनुगोड़े उपचुनाव : आचार संहिता लागू, 2.70 करोड़ रुपये नकद जब्त
उधर, राज्य के मुनुगोड़ विधानसभा उपचनाव के लिए क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 2.70 रुपये की नकद जब्त किए गए है। मुख्य निर्वाचन कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि आबकारी विभा ने अबतक निर्वाचन क्षेत्र में चुनावी संबंधी मामलों में 94 मामले दर्ज किए हैं। 44 गिरफ्तारियां की गई हैं। वहीं 19 के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।  
 
विज्ञप्ति मेंम कहा गया, चुनाव आयोग के निर्देशों के मुताबिक उम्मीदवारों और चुनाव एजेंटो द्वारा चुने गए लोगों ने पांच प्रतिशत ईवीएम और वीवीपैट पर मॉल पोल किया। चुनाव आयोग ने हाल ही में वोटर आईडी के लिए होलोग्राम सहित छह सुरक्षा विशेषताओं के साथ एक नया संशोधित डिजाइन पेश किया है। 


इसमें कहा गया है कि सुरक्षा विशेषताओं के साथ ईपीआईसी उन सभी मतदाताओं को मुफ्त में दिया जाएगा, जिन्होंने अपना नामांकन कराया है, लेकिन उन्हें कार्ड नहीं दिए गए हैं। उपचुनाव 3 नवंबर को होना है। मुनुगोड़े के विधायक कोमतीरेड्डी राज गोपाल रेड्डी ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था और भाजपा में शामिल हो गए, जिस कारण ये उपचुनाव कराना पड़ा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed