फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Teacher accused of sexual harassment with girl students in West Bengal

पश्चिम बंगाल: शिक्षक पर छात्राओं के यौन उत्पीड़न का आरोप, स्कूल में जबरदस्त तोड़फोड़

Sun, 29 Sep 2019 05:00 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मालदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मालदा Published by: देव कश्यप Updated Sun, 29 Sep 2019 05:00 AM IST
विज्ञापन
Teacher accused of sexual harassment with girl students in West Bengal
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर

पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में छात्रों के अभिभावकों ने शुक्रवार को एक निजी आवासीय स्कूल में जमकर उपद्रव मचाया और तोड़फोड़ की। पुलिस ने शनिवार को बताया कि अभिभावक स्कूल के एक शिक्षक पर छात्राओं से यौन उत्पीड़न के आरोप के चलते नाराज थे। आरोपी शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच अभी जारी है।

विज्ञापन


मालदा के पुलिस अधीक्षक आलोक राजोरिया के मुताबिक, इंग्लिश बाजार थाना क्षेत्र के मिल्की एरिया में एक निजी स्कूल के शिक्षक पर कक्षा सात की एक छात्रा द्वारा यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने के बाद उपद्रव शुरू हुआ। इसी दौरान अन्य छात्राओं ने भी आगे आकर शिक्षक पर ऐसे ही आरोप लगाए।
विज्ञापन


इन आरोपों की चर्चा फैलने के बाद बहुत सारे अभिभावक स्कूल में एकत्र हो गए। अभिभावकों की नाराजगी देखकर आरोपी शिक्षक स्कूल से फरार हो गया। इससे नाराज अभिभावकों ने स्कूल में तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिल्की ग्राम पंचायत अध्यक्ष निजाम अली ने बताया कि अभिभावकों ने शिक्षक की गिरफ्तारी की मांग करते हुए मालदा-माणिकचक राज्य हाईवे पर जाम लगा दिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक को तलाश कर हिरासत में ले लिया। उधर, स्कूल ने इस मामले में कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed