{"_id":"5ac72d064f1c1ba8618b5b65","slug":"tdp-mp-stage-a-protest-in-lok-sabha-speaker-sumitra-mahajan-chamber","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा स्पीकर के चैंबर में जमीन पर लेटे सांसद, आंध्र प्रदेश के लिए विशेष राज्य की मांग पर अड़े ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
लोकसभा स्पीकर के चैंबर में जमीन पर लेटे सांसद, आंध्र प्रदेश के लिए विशेष राज्य की मांग पर अड़े
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 06 Apr 2018 01:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीडीपी के सांसद आंध्र प्रदेश के लिए विशेष राज्य के दर्जे की मांग को लेकर लोकसभा स्पीकर के चैंबर में धरना दे रहे हैं। चैंबर में स्पीकर सुमित्रा महाजन मौजूद नहीं हैं। ऐसे में कुछ सांसद अपने जूते उताकर चैंबर के फर्श पर ही लेट गए।
विज्ञापन
आपको बता दें कि टीडीपी ने आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा न दिये जाने की वजह से NDA से खुद को अलग कर दिया था। NDA से अलग होने के बाद से टीडीपी सांसद लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। टीडीपी की मांग है कि आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा दिया जाए।
विज्ञापन
टीडीपी अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू ने बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को पत्र लिखकर कहा था कि वह महसूस करते हैं कि NDA से जुड़ा रहना आधारहीन है क्योंकि केंद्र सरकार ने आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम 2014 लागू करने में अपनी संवैधानिक जिम्मेदारियों पूरा नहीं किया।
विज्ञापन
नायडू ने कहा था कि बीजेपी आंध्र प्रदेश के लोगों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील नहीं थी। टीडीपी यह सोचकर गठबंधन में आई थी कि हमारे राज्य के लोगों के साथ न्याय होगा। लेकिन जब हमारे लोगों को न्याय ही नहीं मिला तो गठबंधन में रहना आधारहीन है। नायडू ने कहा कि 7 मार्च को मीडिया में वित्तमंत्री अरुण जेटली के दिए बयान से साफ हो गया था कि आंध्र प्रदेश के 5 करोड़ लोगों के लिए सरकार के मन में कोई आदर नहीं है।
उन्होंने कहा कि यूनियन बजट पास किया गया लेकिन आंध्र प्रदेश के लोगों के साथ न्याय नहीं किया गया। नायडू ने यह भी कहा कि पीएम मोदी ने आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने के लिए कहा था लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ।
TDP MPs stage a 'dharna' in Lok Sabha speaker's chambers. Speaker Sumitra Mahajan is not present in the chamber. #SpecialStatus #AndhraPradesh pic.twitter.com/Ewgvi3KifS
— ANI (@ANI) April 6, 2018