फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   TDP leader and former Chief Minister N Chandrababu Naidu detained by Renigunta police at Tirupati airport

आंध्र प्रदेश : तिरुपति हवाई अड्डे पर हिरासत में लिए जाने के बाद जमीन पर बैठे एन चंद्रबाबू नायडू

Mon, 01 Mar 2021 01:47 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेनीगुंटा (आंध्र प्रदेश)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेनीगुंटा (आंध्र प्रदेश) Published by: Tanuja Yadav Updated Mon, 01 Mar 2021 01:47 PM IST
विज्ञापन
TDP leader and former Chief Minister N Chandrababu Naidu detained by Renigunta police at Tirupati airport
आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडु - फोटो : ANI

आंध्र प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता एन चंद्रबाबू नायडू सोमवार को रेनीगुंटा में तिरुपति हवाईअड्डे के आगमन लाउंज में धरने पर बैठ गए। पुलिस उन्हें शहर में प्रवेश से रोकने के लिये हिरासत में लेना चाह रही थी। तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के अध्यक्ष ने पुलिस अधिकारियों से बहस की और यह जानना चाहा कि उन्हें तिरुपति और चित्तूर जाने से क्यों रोका जा रहा है।

विज्ञापन


हैदराबाद से तिरुपति हवाईअड्डे पहुंचे नायडू स्थानीय निकाय के प्राधिकारियों की ‘ज्यादती’ के खिलाफ तिरुपति में विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेने आए थे। पुलिस ने हालांकि (शहरी स्थानीय निकाय) चुनावों के कारण लागू आदर्श आचार संहिता और कोरोना वायरस महामारी की वजह से प्रदर्शन की इजाजत देने से इनकार कर दिया था।
विज्ञापन


तिरुपति नगर निगम के अधिकारियों ने रविवार को कथित तौर पर तेदेपा के एक नेता की चाय की दुकान तोड़ दी थी जिसकी पत्नी 10 मार्च को होने वाले चुनावों में खड़ी है। इस घटना के विरोध में तेदेपा ने नायडू के नेतृत्व में प्रदर्शन का फैसला किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शन की इजाजत न होने पर तिरुपति अर्बन पुलिस ने हवाई अड्डे पर तेदेपा अध्यक्ष को हिरासत में लेना चाहा। इस पर नाराज नायडू ने पुलिस अधिकारियों से पूछा, “मैं 14 सालों तक मुख्यमंत्री रहा और अब नेता विपक्ष हूं। क्या मुझे प्रदर्शन करने का अधिकार नहीं है? मैं जाकर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से क्यों नहीं मिल सकता?” इसके बाद नायडू एयरपोर्ट लाउंज में ही जमीन पर बैठ गए।

इससे पहले तिरुपति और चित्तूर में नायडू के दौरे से पहले पुलिस ने जिले के प्रमुख तेदेपा नेताओं को नजरबंद कर दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed