फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   tcs nashik harassment conversion case nida khan husband divorce plea

टीसीएस नासिक केस की मुख्य आरोपी निदा खान की मुश्किलें बढ़ीं: पति ने दायर की तलाक की याचिका, कोर्ट ने भेजा समन

Sun, 04 Oct 2026 06:11 AM IST
निर्मल कांत एजेंसी, नासिक।
एजेंसी, नासिक। Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 04 Oct 2026 06:11 AM IST
विज्ञापन
tcs nashik harassment conversion case nida khan husband divorce plea
टीसीएस की पूर्व कर्मचारी निदा खान। - फोटो : एक्स
टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) की नासिक इकाई में हुए बहुचर्चित यौन उत्पीड़न और जबरन धार्मिक धर्मांतरण मामले में एक नया मोड़ आया है। मामले की मुख्य महिला आरोपी निदा खान के पति ने उनके खिलाफ नासिक की एक पारिवारिक अदालत में तलाक की याचिका दायर की है।
विज्ञापन


पारिवारिक अदालत ने याचिका पर संज्ञान लेते हुए 22 अगस्त को ही समन जारी कर दिया था। अदालत ने निदा खान को 16 अक्तूबर को कोर्ट के समक्ष व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश दिया है। निदा पर आरोप है कि उन्होंने नासिक स्थित टीसीएस के बीपीओ यूनिट में कार्यरत कुछ महिला कर्मचारियों पर इस्लाम अपनाने का दबाव डाला। इसके अलावा उन पर मुख्य आरोपी दानिश शेख (जो निदा का भाई है) की पहली शादी की बात छिपाने और पीड़ित महिलाओं को गुमराह कर उनका शोषण कराने में मदद करने का भी आरोप है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'किसानों के लिए दुल्हन ढूंढने की योजना बनाएं': शिवकुमार से किसान की अनोखी अपील; सीएम ने क्या कहा?
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में नासिक पुलिस ने निदा खान को गिरफ्तार किया था। हालांकि, बाद में अदालत ने उनकी गर्भावस्था और चिकित्सीय आधार पर उन्हें जमानत दे दी गई थी। नासिक पुलिस का विशेष जांच दल (एसआईटी) इस पूरे रैकेट और कार्यस्थल पर उत्पीड़न के मामलों की जांच कर रही है। एसआईटी अब तक अदालत में दो विस्तृत आरोप पत्र दाखिल कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed