{"_id":"5dbc28378ebc3e93d0286f0a","slug":"tax-recovery-resumed-on-private-vehicles-on-state-highways-in-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान में राज्यमार्गों पर निजी वाहनों से टैक्स की वसूली फिर शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान में राज्यमार्गों पर निजी वाहनों से टैक्स की वसूली फिर शुरू
Sat, 02 Nov 2019 03:43 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली
Published by: Trainee Trainee
Updated Sat, 02 Nov 2019 03:43 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गहलोत सरकार के फैसले के बाद राजस्थान में राज्यमार्गों (स्टेट हाइवे) पर निजी वाहनों से टोल टैक्स की वसूली एक बार फिर शुरू हो गई है। राज्य सरकार ने गुरुवार को इसे लेकर एक अधिसूचना जारी कर इसकी सूचना दी। अधिसूचना जारी होने के बाद गुरुवार-शुक्रवार मध्यरात्रि से राज्य के सभी राज्यमार्गों पर निजी वाहनों से टोल टैक्स की वसूली फिर शुरू हो गई।
विज्ञापन
पिछली भाजपा सरकार ने पिछले साल अप्रैल माह में ही राज्यमार्गों पर निजी वाहनों से टोल टैक्स माफ करने का फैसला किया था, हालांकि वाणिज्यिक वाहनों पर टोल टैक्स वसूला जा रहा था। लेकिन कांग्रेस सरकार ने सड़कों की मरम्मत और रखरखाव लागत का हवाला देते हुए इसे फिर से लागू कर दिया है।
विज्ञापन
गहलोत सरकार का कहना है कि राज्यमार्गों पर निजी वाहनों को टोल शुल्क में छूट देने का फैसला पहले की सरकार के बिना सोचे-समझे व जल्दबाजी में लिया था। इससे प्रदेश में सड़कों की मरम्मत और रखरखाव के काम प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन
सरकार ने एक बयान में कहा है कि सड़कों पर टोल लगाने का उद्देश्य सड़कों का सुदृढ़ीकरण और इसके बाद रखरखाव करना है। पूर्ववर्ती सरकार ने 1 अप्रैल 2018 से राज्य में निजी वाहनों को 55 राज्यमार्गों पर लगने वाले टोल शुल्क से छूट प्रदान की थी। इसके चलते साल 2017-18 के अनुसार 172 करोड़ रुपये के टोल शुल्क का नुकसान हुआ।