{"_id":"56f199214f1c1b7d03f14d26","slug":"tax-evasion-by-food-supplier-unearthed-in-shatabdi","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैक्स चोरी कर शताब्दी एक्सप्रेस में सप्लाई किया जा रहा था खाना ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
टैक्स चोरी कर शताब्दी एक्सप्रेस में सप्लाई किया जा रहा था खाना
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद
Updated Wed, 23 Mar 2016 12:42 AM IST
सार
- सवा पांच लाख रुपये की पेनाल्टी तत्काल जमा कराई गई
- वाणिज्य कर में नहीं था रजिस्ट्रेशन, अभी और लगेगा कर
विज्ञापन
train
- फोटो : pti
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
काठगोदाम दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस में टैक्स चोरी कर खाना सप्लाई किया जा रहा था। एसआईबी के छापे में इसका खुलासा हुआ है। मंगलवार को वृंदावन फूड इंडस्ट्रीज कंपनी की मुरादाबाद स्थित कैंटीन पर छापा मारकर एसआईबी ने खाना पकड़ा।
विज्ञापन
कंपनी से सवा पांच लाख रुपये की पेनाल्टी तत्काल जमा कराई गई। कंपनी कब से शताब्दी में टैक्स चोरी कर खाना सप्लाई कर रही थी... इसकी जांच शुरू हो चुकी है। जांच के बाद कंपनी पर और भी कर लग सकता है। दरअसल वृंदावन फूड इंडस्ट्रीज कंपनी का रजिस्ट्रेशन बनारस में है, लेकिन मुरादाबाद में यह कंपनी न तो रिटर्न दाखिल करती है और न ही उसका पंजीकरण है।
विज्ञापन
वाणिज्य कर की एसआईबी (विशेष अनुसंधान शाखा) को जानकारी मिली थी कि पंजीकरण के बगैर ही शताब्दी में यह कंपनी मुरादाबाद से डिनर, सूप, पानी लोड करती है। गढ़ हापुड़ के बीच यात्रियों को डिनर सर्व करती है। एसआईबी के ज्वाइंट कमिश्नर डीके सचान की अगुवाई में अधिकारियों ने रेलवे स्टेशन पर रेकी की।
विज्ञापन
भोजन पैकेट लेकर आने वाली गाड़ी का पीछा कर रेलवे परिसर के बाहर हनुमान नगर स्थित कंपनी के किचन, स्टोर तक टीम पहुंची। 350 प्लेट शाकाहारी एवं 150 प्लेट नानवेज भोजन पैकेट पकड़े। इसे शताब्दी में चलने वाले कैटरिंग मैनेजर को सुपुर्द किया गया।