फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tarun Gogoi call PM Modi hindu jinnah and accused him of following two nation theory of Muhammad Ali

तरुण गोगोई ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा- दो राष्ट्र के सिद्धांत को करते हैं फॉलो

Tue, 07 Jan 2020 10:52 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: Sneha Baluni Updated Tue, 07 Jan 2020 10:52 AM IST
विज्ञापन
Tarun Gogoi call PM Modi hindu jinnah and accused him of following two nation theory of Muhammad Ali
असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

असम के पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उन्हें हिंदू जिन्ना करार दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री पर पाकिस्तान के संस्थापक जिन्ना की तरह दो राष्ट्र के सिद्धांत का अनुसरण करने का आरोप लगाया है। वह देश को धर्म के आधार पर बांट रहे हैं।

विज्ञापन


कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने रविवार रात को जेएनयू के छात्रों पर हुए हमले की निंदा की। उन्होंने कहा कि यह भाजपा की 'दमन की नीति जो देश के लिए और अधिक दुर्भाग्य लाएगी' को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के खिलाफ भारतीयों के विरोध से यह स्पष्ट है कि भारतीयों को वैसा हिंदुत्व नहीं चाहिए जैसा कि भाजपा और आरएसएस वाले लाना चाहते हैं।
विज्ञापन


मोदी पर हमला करते हुए गोगोई ने कहा, 'प्रधानमंत्री यह आरोप लगाते हैं कि हम (कांग्रेस) पाकिस्तान की भाषा बोलते हैं लेकिन उन्होंने खुद का स्तर पड़ोसी देश के बराबर कर लिया है। वह धर्म के आधार पर देश के विभाजन के लिए (मुहम्मद अली) जिन्ना के दो-राष्ट्र सिद्धांत का अनुसरण कर रहे हैं और वह भारत के हिंदू जिन्ना की तरह उभरे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, 'हम हिंदू हैं लेकिन हम अपने देश को हिंदू राष्ट्र नहीं बनाना चाहते। विरोध करने वाले बहुसंख्यक लोग और यहां तक कि जो लोग मारे गए हैं, वे हिंदू हैं। वे उस तरह का हिंदुत्व नहीं चाहते जिसका प्रचार भाजपा और आरएसएस कर रहे हैं।'


कांग्रेस नेता ने कहा कि जेएनयू में रविवार रात को जिस तरह की हिंसा हुई उसने देश की एकता और अखंडता के लिए खतरा पैदा कर दिया है। असम के तीन बार के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में एंटी-सीएए विरोध शुरू हुआ लेकिन भाजपा की 'दमन की नीति' के कारण यह देश भर में फैल गया। मोदी सरकार को घंमडी बताते हुए गोगोई ने दावा किया कि नए नागरिकता कानून को लागू करने के लिए सरकार किसी भी हद तक जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed