फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   TamilNadu RPF personnel saved a passenger's life by rescuing him from falling Egmore Railway Station

चलती ट्रेन में चढ़ने की नाकामयाब कोशिश में फंसा यात्री, आरपीएफ जवान की सूझबूझ से ऐसे बची जान

Wed, 14 Nov 2018 05:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तमिलनाडु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तमिलनाडु Updated Wed, 14 Nov 2018 05:01 PM IST
विज्ञापन
TamilNadu RPF personnel saved a passenger's life by rescuing him from falling Egmore Railway Station
railway - फोटो : ani
चलती ट्रेन हो या बस उसपर चढ़ना और उतरना अपनी जिंदगी से खेलने जैसा है। अक्सर ही लोग जल्दी-जल्दी के चक्कर में ऐसी गलतियां करते हैं और जिंदगी से हाथ धो बैठते हैं। ऐसा ही एक हादसा तमिलनाडु के एगमोर रेलवे स्टेशन पर घटी, स्टेशन पर मौजूद आरपीएफ जवान की सतर्कता की वजह से एक यात्री की जान बच गई।
विज्ञापन


मामला 12 नवंबर का है जब एगमोर रेलवे स्टेशन  पर एक आदमी चलती ट्रेन पर चढ़ने की कोशिश करने के दौरान चढ़ नहीं पाया, कोई अप्रिय घटना घटने से पहले ही रेलवे पुलिस के कॉन्स्टेबल की नजर उसपर पड़ी और उसकी सूझबूझ से यात्री ने जान बचा ली।
विज्ञापन


वीडियो में दिखाई दे रहा है कि ट्रेन स्टेशन से निकल रही है, गार्ड ट्रेन को हरी झंडी दिखा रहा है। तभी कांस्टेबल की नजर पीछे के डिब्बे पर यात्री को गिरता हुआ देखा तभी स्टेशन पर मौजूद कॉन्स्टेबल ने दौड़ लगाई और उसे प्लेटफॉर्म से खींच लिया। उसके बाद काफी देर तक यात्री प्लेटफॉर्म पर गिरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह पूरी घटना स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वीडियो में देखकर साफ पता चलता है कि यात्री को खींचने में अगर कुछ सेकेंड की भी देरी हो गई होती, तो उसकी जान भी जा सकती थी।

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि यात्री ट्रेन में चढ़ने की नाकामयाब कोशिश कर रहा है लेकिन ट्रेन की रफ्तार बढ़ने से वह अपना नियत्रंण नहीं बना पाता और ट्रेन के साथ घिसटने लगता है। इस बीच आरपीएफ के एक जवान ने नजर उसपर पड़ती है और वह उसे प्लेटफॉर्म की ओर खींच लेता है, जिससे उसकी जान बच गई। 


मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना सोमवार दोपहर करीब एक बजे की है, जब एगमोर रेलवे स्टेशन पर श्रद्धा सेतु एक्सप्रेस फैजाबाद जाने के लिए रवाना हुई थी।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed