फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamilnadu: one spectator died in amd many injured in Jallikattu event

तमिलनाडु: आस्था पर भारी जलीकट्टू, एक शख्स की मौत, 25 घायल

Mon, 15 Jan 2018 06:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 15 Jan 2018 06:09 PM IST
विज्ञापन
Tamilnadu: one spectator died in amd many injured in Jallikattu event

तमिलनाडु की मदुरै में जलीकट्टू खेल के दौरान सोमवार को एक शख्स की मौत हो गई। इस दौरान 25 लोग घायल भी बताए जा रहे हैं जिनमें से 6 लोगों को ईलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया है।

विज्ञापन


इस जानलेवा खेल में मरने वाले शख्स की पहचान डिंडीगुल के सनारपट्टी के 19 वर्षीय एस कालीमुत्थु के रूप में हुई है। बेकाबू बैल ने जलीकट्टू देखने आए कलिमुथु समेत कई लोगों को नुकसान पहुंचाया। हालांकि इसमें कलिमुथु की मौत हो गई। इस साल इस खेल में तमिलनाडु में यह पहली मौत है। इस हादसे के बाद एक बार फिर इस खेल के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन


बता दें कि विवादों में रहने वाले जल्लीकट्टू खेल का आयोजन तमिलनाडु के मदुरै में किया गया है। दक्षिण भारत में मनाए जाने वाले पोंगल त्योहार पर फसलों की कटाई को दौरान जल्लीकट्टू का आयोजन किया जाता है। दरअसल, जानलेवा माहौल बन जाने के चलते ये खेल अक्सर विवादों में रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले सुप्रीम कोर्ट इस खेल पर रोक भी लगा चुका है और तमिलनाडु सरकार को नोटिस भी जारी किया गया। सुप्रीम कोर्ट ने पिछले साल राज्य सरकार से नाराजगी जताते हुए कहा था कि आदेश का पालन क्यों नहीं किया गया? साथ ही कानून व्यवस्था ठीक न रख पाने पर फटकार भी लगाई। पिछले साल फरवरी में हुए जल्लीकट्टू में 900 से ज्यादा सांडो और 1200 से ज्यादा प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed