फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   tamilnadu farmers called off their strike at delhi jantar mantar after cm assurance

CM के आश्वासन के बाद तमिलनाडु के किसानों ने दिल्ली में खत्म किया धरना

Mon, 24 Apr 2017 08:54 AM IST
amarujala.com - Presented By: अनंत पालीवाल
amarujala.com - Presented By: अनंत पालीवाल Updated Mon, 24 Apr 2017 08:54 AM IST
विज्ञापन
tamilnadu farmers called off their strike at delhi jantar mantar after cm assurance

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ई.पलानिस्वामी द्वारा आश्वासन मिलने के बाद किसानों ने छह हफ्ते से चल रहे प्रदर्शन को समाप्त करने की घोषणा कर दी है। किसानों ने इस प्रदर्शन को केवल 15 दिनों के लिए स्थगित किया है। अगर उनकी मांगे इन 15 दिनों में सरकार ने नहीं मानी तो किसान फिर से अपना प्रदर्शन शुरू कर देंगे।  

विज्ञापन


गौरतलब है कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर तमिलनाडु के किसान कर्ज माफी को लेकर के प्रदर्शन कर रहे थे। इन किसानों से मिलने आज राज्य के मुख्यमंत्री ई पलानीसामी दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने किसानों से आंदोलन समाप्त करने की अपील की। साथ ही कहा कि किसानों की जो मांग है, उसे प्रधानमंत्री के समक्ष रखेंगे। वहीं आंदोलन कर रहे किसानों का कहना है कि सरकार तत्काल लोन माफ करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों ने मांग रखी कि जिस तरीके से यूपी की योगी सरकार ने यहां के किसानों का लोन माफ कर दिया, वैसे ही तमिलनाडु के किसानों का भी लोन माफ किया जाए।

नरमुंड, सांप और मूत्र पीकर किया था प्रदर्शन

tamilnadu farmers called off their strike at delhi jantar mantar after cm assurance

कर्ज माफी के लिए 14 मार्च से जंतर-मंतर पर सूखा प्रभावित किसान प्रदर्शन कर रहे हैं। शनिवार को किसानों जंतर-मंतर पर अपना प्रदर्शन बेहद आक्रामक बना दिया। प्रदर्शनकारी किसानों ने कांच की बोतलों और बाल्टी में मानव मूत्र भरकर प्रदर्शन किया। 

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उनके राज्य में पानी की किल्लत को अगर सरकार दूर नहीं करती है, तो वे अपना मूत्र पीकर इसका विरोध करेंगे। इससे पहले मरे किसानों की खोपड़ियों के साथ ही मुंह मे जिंदा चूहे और मरे सांपों को लेकर किसान पीएम से म‌िलने गए थे, लेकिन पीएम के मौजूद न रहने पर   क‌िसानों ने नग्न प्रदर्शन शुरु कर द‌िया था।

किसानों की अगुवाई करने वाले अय्याकन्नू ने बताया कि तमिलनाडु में एक दशक से सूखा पड़ रहा है। पिछले एक साल में सूखे का प्रभाव बेहद ज्यादा रहा है। ऐसा सूखा 150 साल पहले पड़ा था। इसके चलते किसान कर्ज में डूबे हैं और आत्महत्या कर रहे हैं। एक साल की अवधि में करीब 400 किसानों की मौत हो चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कावेरी जल प्रबंधन बोर्ड बनाने के लिए कहा था, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed