{"_id":"604477048ebc3ecbe1296d64","slug":"tamilnadu-assembly-election-union-home-minister-amit-shah-at-kanyakumari-live-updates","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमिलनाडु : कन्याकुमारी में अमित शाह का रोड शो, बोले - हमारे गठबंधन की सरकार बनेगी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तमिलनाडु : कन्याकुमारी में अमित शाह का रोड शो, बोले - हमारे गठबंधन की सरकार बनेगी
Sun, 07 Mar 2021 12:21 PM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्याकुमारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्याकुमारी
Published by: Tanuja Yadav
Updated Sun, 07 Mar 2021 12:21 PM IST
विज्ञापन
कन्याकुमारी में रोड शो करते अमित शाह
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज केंद्रीय मंत्री अमित शाह तमिलनाडु के दौरे पर हैं। तमिलनाडु चुनाव के लिए अमित शाह कन्याकुमारी के सुचिंद्रम मंदिर के दर्शन के लिए वहां पहुंचे हैं। इसके अलावा अमित शाह कन्याकुमारी में एक रोड शो भी कर रहे हैं। यहां अमित शाह ने डोर टू डोर कैंपेंन का भी आयोजन किया।
विज्ञापन
कन्याकुमारी में डोर टू डोर कैंपेन के तहत केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोगों को जीत का चिह्न भी दिखाया। अमित शाह ने कहा कि इस बार तमिलनाडु में हमारे गठबंधन की सरकार बनेगी। कन्याकुमारी में चुनाव प्रचार प्रसार के दौरान अमित शाह ने कहा कि आज से हमने हमारे डोर टू डोर कैंपेन की शुरुआत कर दी है।
विज्ञापन
I am confident that the AIADMK-BJP-PMK government will be formed in Tamil Nadu: Union Home Minister Amit Shah in Suchindram, Kanyakumari pic.twitter.com/G5rKucWZvC
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) March 7, 2021
अमित शाह ने आगे कहा कि कन्याकुमारी में 11 घरों में दौरा करके हमने इस प्रचार की शुरुआत कर दी है। अमित शाह ने कहा कि उपचुनाव में कन्याकुमारी लोकसभा सीट से एनडीए के उम्मीदवार पोन राधाकृष्णन को जीताने की अपील की।