{"_id":"60573abd8ebc3e59215871c0","slug":"tamilnadu-assembly-election-2021-kamal-haasan-on-bed-rest-after-leg-pain-during-tamil-nadu-campaign","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमिलनाडु: चुनाव से पहले चोटिल हुए कमल हासन, भाजपा ने की जल्द स्वस्थ होने की कामना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तमिलनाडु: चुनाव से पहले चोटिल हुए कमल हासन, भाजपा ने की जल्द स्वस्थ होने की कामना
Sun, 21 Mar 2021 05:55 PM IST
मुकेश कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sun, 21 Mar 2021 05:55 PM IST
विज्ञापन
कमल हासन (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
तमिलनाडु में छह अप्रैल से विधानसभा चुनाव होने जा रहा है। राज्य में 234 सीटों पर मतदान होने हैं। इसके लिए राज्य में चुनाव प्रचार जोरों पर हैं। अभिनेता व मक्कल निधि मैयम प्रमुख कमल हासन भी चुनाव मैदान में उतरे हैं। इस बीच शनिवार को कमल हासन चोटिल हो गए। चोटिल होने की खबर सुनते ही भाजपा ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
विज्ञापन
दरअसल, इस चुनाव में, भाजपा और पीएमके अन्नाद्रमुक की मुख्य सहयोगी है, जबकि द्रमुक के सहयोगियों में कांग्रेस, माकपा और भाकपा तथा वीसीके शामिल हैं। वहीं, कमल हासन साउथ कोयंबटूर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। इसी सीट से भाजपा ने वनाथी श्रीनिवासन को अपना उम्मीदवार बनाया है। श्रीनिवासन भाजपा के राष्ट्रीय महिला विंग की अध्यक्ष हैं। वनाथी श्रीनिवासन को जब हासन के चोटिल होने की खबर लगी तो उन्होंने तुरंत जल्द ठीक होने का मैसेज किया। उन्होंने कहा कि मैं उनकी अच्छी सेहत के लिए प्रार्थना करती हूं और उन्हें फलों की टोकरी भेज रही हूं।
विज्ञापन
बता दें कि तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की समय सीमा 19 मार्च को शाम समाप्त हो गई। मुख्य चुनाव अधिकारी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में 234 सीटों पर कुल 6,357 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया। इनमें 5,398 पुरुष, 956 महिला और तीन ट्रांसजेंडर उम्मीदवार हैं। प्रमुख उम्मीदवारों में अन्नाद्रमुक से मुख्यमंत्री के. पलानीस्वमी, उप मुख्यमंत्री ओ पन्नीरसेलवम, जबकि द्रमुक से पार्टी प्रमुख एम. के. स्टालिन शामिल हैं।
विज्ञापन